1828-कैस्पेरस वैन वूडेन ने चॉकलेट दूध के पाउडर को पेटेन्ट कराया।
1932- पिट्सबर्ग विश्वविद्यालय के प्रोफेसर सी. ग्लेन किंग ने विटामिन-सी को पृथक किया।
1905 – कांगरा घाटी में आए भूकंप में 20 हजार लोगों की जाने गईं थी।
1949 – उत्तरी अटलांटिक सैन्य संगठन की स्थापना हुई जो शीतयुद्ध के शुरुआती दौर का नतीजा थी।
1979 – पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो को फ़ांसी।

1994 – तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा द्वारा तिब्बती बालक उग्येन थिनली दोरजी को नए कर्मापा के रूप में घोषणा।
1997 – क्रयशक्ति की क्षमता की दृष्टि से विश्व बैंक ने भारत को विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश घोषित किया।
2001 – चीन का अमेरिका विमान और चालक दल लौटाने से इंकार, फिलीपींस के पूर्व राष्ट्रपति एरुत्रादा के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल।
2004 – भारत-नेपाल की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर माओवादियों ने 18 भारतीय तेल टैंकरों में आग लगाई।
2008 -दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना ने भाजपा सदस्यता स्वीकार की। पाकिस्तान की नई सरकार ने सेना के ख़ुफिया प्रमुख के पद से मेजर जनरल नदीम को हटाया।
2010 – माओवादियों द्वारा किए गए उड़ीसा, भारत के कोरापुट जि़ले में बारुदी सुरंग विस्फोट में दस सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गयी।
1889 – हिन्दी जगत के कवि, लेखक, पत्रकार माखन लाल चतुर्वेदी का जन्म हुआ।
1949 – भारतीय अभिनेत्री परवीन बॉबी का जन्म हुआ।
1987 -हिन्दी के सुप्रसिद्ध साहित्यकार सच्चिदानंद हीरानन्द वात्स्यायन अज्ञेय का निधन हुआ।
1938- भारतीय अमेरिकी जैव रसायनज्ञ आनन्द चक्रवर्ती का जन्म हुआ, जिन्होंने पहले कृत्रिम निर्मित जीव-रूप को पेटेन्ट कराया। यह नया एककोशिकीय जीव स्यूडोमोनस जीवाणु था जिसे अब बर्खोल्डेरिया कैपेशिया के नाम से जाना जाता है।
1887 -अमेरिकी जैव रसायनज्ञ विलियम कमिंग रोज़ का जन्म हुआ, जिन्होंने आहार में एमिनो अम्ल की महत्ता का पता लगाया तथा रोजाना की न्यूनतम मात्रा मालूम की। सन् 1936 में इन्होंने दुग्ध प्रोटीन यानी कैसीन में थ्रियोनाइन नामक ऐमीनो अम्ल का पता लगाया। (निधन-25 सितम्बर 1985)
1932 -जर्मन रसायनज्ञ विल्हेम ओस्वाल्ड का निधन हुआ, जो उत्प्रेरण पर काम करने के लिए जाने जाते हैं। उन्हें उत्प्रेरण, रासायनिक साम्य तथा अभिक्रिया दर का अध्ययन करने के लिए वर्ष 1909 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म-2 सितम्बर 1853)
1919 – ब्रिटेन के रसायनज्ञ तथा भौतिकीविद् सर विलियम क्रूक्स का निधन हुआ, जिन्होंने थैलियम तत्व की खोज की और बताया कि कैथोड किरणें तेज़ गति की ऋणावेशित किरणें होती हैं। (जन्म-17 जून 1832)







Comments are closed.