
1516 – फ्रांस और स्विट््जरलैंड ने फ्रेईबर्ग शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1520 – स्पेन के नाविक फ़र्डिनंड मेजालन ने एक जल डमरु को पार किया जो आज उन्हीं के नाम पर मेज़ालन जल डमरु के नाम से जाना जाता है।
1759 – दिल्ली के बादशाह आलमगीर द्वितीय की हत्या।
1775 – सर जेम्स जे ने अ²श्य स्याही का आविष्कार किया।
1813- आयोडीन की खोज की घोषणा फ्रेन्च इन्स्टिट्यूट में निकोलस क्लेमेन्ट द्वारा की गई।
1830 – पोलैंड में सोवियत संघ (अब रूस) के शासन के खिलाफ नवंबर विद्रोह शुरू हुआ।
1870 – ब्रिटेन में आवश्यक शिक्षा कानून लागू हुआ।
1889 – बेंगलुरू के लालबाग़ गार्डन में ग्लास हाउस की आधारशिला रखी गई।
1916 – अमेरिका ने डोमिनिकन रिपब्लिक में मार्शल लॉ लागू करने की घोषणा की।
1943- योगोस्लाविया में टीटो के नेतृत्व में फ़ाशिज़्म विरोधी और स्वतंत्रता प्रेमी मोर्चा बना।
1944 – अलबानिया को नाजी कब्जे से छुड़ाया गया।
1949 – पूर्वी जर्मनी में यूरेनियम खदान में विस्फोट से 3700 लोग मरे।
1951-अमेरिका ने पहला भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1970 – हरियाणा सौ फीसदी ग्रामीण विद्युतीकरण का लक्ष्य पाने वाला पहला भारतीय राज्य बना।
1987 – कोरियाई विमान फ्लाइट 858 में थाईलैंड-म्यांमार की सीमा के पास विस्फोट, 115 लोगों की मौत।
1998 – कर्नल कुरु बातासयाल के नेतृत्व में भारतीय सैन्य दस्ते ने लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम सेना यूनीफि़ष में नार्वे के दस्ते का स्थान ग्रहण किया।
1999 – महाराष्ट्र के नारायण गांव में विश्व का सबसे बड़ा मीटरवेव रेडियो टेलीस्कोप खुला।
2001 – अफग़़ान गुट अंतरिम परिषद पर राजी हुए।
2004 – आसियान देशों ने चीन के साथ व्यापारिक समझौते को अंतिम रूप प्रदान किया।
2006 – पाकिस्तान ने मध्यम दूरी वाली मिसाइल ‘हत्फ-4’, जिसे शाहीन-ढ्ढ भी कहा जाता है, का सफल परीक्षण किया।
2007 – जनरल अशरफ़ परवेज कियानी ने पाकिस्तानी सेना के प्रमुख की कमान सम्भाली। परवेज मुशर्रफ़ ने असैनिक राष्ट्रपति के रूप में अगले पांच वर्ष के लिए शपथ ग्रहण की।
2008 – मुंबई में आतंकियों के खिलाफ 60 घंटे बाद कमांडो दल का अभियान समाप्त हुआ।
2008 – भारतीय मुक्केबाज मैरीकॉम ने पांचवी महिला एआईबीए वल्र्ड बॉक्ंिसग चैम्पियनशिप जीती।
2012 – संयुक्त राष्ट्र महासभा ने फिलीस्तीन को गैर-सदस्य पर्यवेक्षक राज्य का दर्जा दिया।
1909 – प्रसिद्ध बंगला इतिहासकार रोमेश चन्द्र दत्त का जन्म हुआ।
1993 – जे.आर.डी. टाटा का निधन हुआ।
1803 – आस्ट्रिया के भौतिकशास्त्री क्रिश्चियन डॉप्लर का जन्म हुआ, जिन्होंने बताया कि किस तरह से प्रकाश या ध्वनि तरंगों के स्रोत या फिर प्रेक्षक की गति के कारण आभासी आवृत्ति या तरंगदैध्र्य परिवर्तित हो जाते है। इसे ही डॉप्लर प्रभाव कहा जाता है।(निधन-17 मार्च 1853)
1627- सत्रहवीं शताब्दी के अग्रणी प्रकृतिवद् और वनस्पतिविद् जॉन रे का जन्म हुआ, जिन्होंने वर्गीकरण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इन्हें प्राय: ब्रिटेन में प्राकृतिक इतिहास का जनक माना जाता है।(निधन-17 जनवरी 1705)
1999- अमेरिकी कार्बनिक रसायनज्ञ लेविस हैस्टिंग्स सैरेट का निधन हुआ, जिन्होंने 1944 में कॉर्टिसोन हार्मोन का संश्लेषण किया।(जन्म-22 दिसम्बर 1917)
1929- अमेरिकी अंग्रेज़ी प्रोफेसर डैलस लोरे शार्प का निधन हुआ, जो अपने समय के बहुत मशहूर प्रकृति लेखक माने जाते हैं। इनके निबंध लोगों को प्रकृति के बारे में बताते थे। सन् 1901 में इनकी पहली पुस्तक वाइल्डलाइफ नियर होम छपी। (जन्म-13 दिसम्बर 1870)







Comments are closed.