इतिहास में 22 फरवरी


कस्तूरबा गांधी

1784 – चीन के साथ व्यापार के लिए अमेरिका का पहला व्यापारिक पोत न्यूयॉर्क से रवाना।

1845 – ईस्ट इंडिया कम्पनी ने डच ईस्ट इंडिया कम्पनी से सेरामपोर और बालासोर को खऱीदा।

1848 – लुई फि़लिप के शासन की असफलताओं के कारण पेरिस में विद्रोह हुआ।

1907 – लंदन में टैक्सी मीटर वाली पहली कैब का संचालन।

1935 – व्हाइट हाउस पर हवाई जहाज़ों की उड़ान को प्रतिबंधित किया गया।

1942 – द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान फिलीपींस में जनजातियों ने बड़ी संख्या में जापानी सैनिकों का सफाया कर दिया।

1946-डॉ. सेलमन अब्राहम वाक्समैन ने प्रतिजैविक स्ट्रेप्टोमाइसिन की खोज की। इस कार्य के लिए उन्हें 1952 का नोबेल पुरस्कार मिला।

1964 – घाना में एकदलीय शासन व्यवस्था लागू हुई।

1966 – उगांडा के प्रधानमंत्री मिल्टन ओबेटे ने अपने मंत्रिमंडल के पांच सहयोगियों की गिरफ़्तारी के आदेश दिए।

1974 – पाकिस्तान ने बांग्लादेश को मान्यता प्रदान की।

1975 – इथोपिया में सैनिकों के साथ संघर्ष में दो हज़ार से अधिक छापामार मारे गये।

1980 – अफग़़ानिस्तान ने मार्शल लॉ की घोषणा की।

1989 – अमेरिका के राष्ट्रपति जार्ज बुश चीन, जापान और दक्षिण कोरिया की यात्रा के लिए रवाना हुए।

1990 – मंगोलिया की राजधानी उलनबटोरा से स्टालिन की अंतिम मूर्ति भी हटा दी गई।

1996 – जर्मनी के एक शोध संस्थान में वैज्ञानिकों ने 112वें तत्व की खोज की। स्पेस शटल डिस्कवरी 75 का कक्षा में प्रक्षेपण। 

2006 – जापान ने भारत से मांस और अंडे सहित सभी कुक्कुट उत्पादों के आयात पर रोक लगायी।

2007 – ब्रिटिश संसद में थैचर की कांस्य प्रतिमा स्थापित की गई।

1732 – अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति वाशिंगटन का जन्म।

1556 – मुग़ल सम्राट नसीरुद्दीन हुमायूं का निधन हुआ। 

1944 – महात्मा गांधी की पत्नी कस्तूरबा गांधी का निधन हुआ, जो भारत में  बा के नाम से विख्यात हैं।

1958 –  शिक्षा मंत्री अबुल कलाम आज़ाद का निधन हुआ। 

1900 –  जर्मन-अमेरिकी अभियंता पॉल कोल्समैन का जन्म हुआ,  जिन्होंने 1928 में विश्व के पहले शुद्ध दाबमापी आल्टीमीटर का निर्माण किया। यह उड़ान में सुरक्षा के लिए उपयोगी होता है। (निधन-26 सितम्बर 1982)

1902- जर्मन भौतिक रसायनज्ञ  फ्रिट्ज़ स्ट्रॉसमैन का जन्म हुआ, जिन्होंने ओटोहॉन, लाइज़ मिएनर के साथ 1938 में यूरेनियम में न्यूट्रॉन-प्रेरित विखण्डन की खोज की जिससे नाभिकीय ऊर्जा के परमाणु बम तथा बिजली उत्पादन दोनों में इस्तेमाल की राह खुली।(निधन- 22 अप्रैल 1980)

1512-स्पेन के खगोलविज्ञानी  अमेरिगो वेस्पुकी का निधन हुआ, जिनके नाम पर नई दुनिया का नाम अमेरिका रखा गया क्योंकि इन्होंने ही बताया कि कोलम्बस ने एक नया महाद्वीप खोजा है। (जन्म 9 मार्च 1451)

1794 -जर्मन शरीर क्रिया वैज्ञानिक कैस्पर फ्रेड्रिक वोल्फ का निधन हुआ, जो आधुनिक भ्रूणविज्ञान के जनक माने जाते हैं।

  • Related Posts

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    अंजनी कुमार साहू सीपत,,,,,7मार्च को सीआईएसएफ दिवस सप्ताह (03.03.2026 से 10.03.2026) के अंतर्गत सीआईएसएफ यूनिट एनटीपीसी सीपत द्वारा Dy. Commandant कपिल सुधाकर कामडी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में तिरंगा रैली…

    Read more

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

     कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर धू-धू कर जली चारपहिया वाहन,वाहन बना आग का गोला: शहर के व्यस्त अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना

    विशाल सचदेव बने भाजयुमो कोरबा के जिला मंत्री, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

    विशाल सचदेव बने भाजयुमो कोरबा के जिला मंत्री, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

    मैं कलेक्टर हूँ, आपकी समस्याएँ सुनने आया हूँ

    मैं कलेक्टर हूँ, आपकी समस्याएँ सुनने आया हूँ
    error: Content is protected !!