इतिहास में 2 मार्च


1525 -हंग्री की राजधानी बोडापेस्ट उसमानी सेना का अधिकार हो गया।  

1896-फ्रांस के भौतिकशास्त्री हेनरी बेकरल ने रेडियो एक्टिव पदार्थों की प्रतिबिंबन विशेषता का पता लगाया। उन्होंने अपनी इस खोज के लिए कड़े परिश्रम किये। बेकरल ने रोन्टगन के उस चित्र को देखा जिसे उन्होंने एक्स किरण से बनाया था तो उनके मन में ऐसा पदार्थ खोजने की बात बैठ गयी जिसमें प्रकाश के माध्यम से एक्स किरणे उत्पन्न की जा सकती हों। बेकरल ने यह विशेषता यूरेनियम में देखी और फिर वे अपने उद्देश्य में सफल हो गये। सन 1902 ईसवी में बेकरल को नोबल पुरस्कार प्राप्त हुआ।

1908 -गैब्रियल लिपमैन ने एकेडमी आफ साइंस के समक्ष त्रिआयामी रंगीन फोटोग्राफी प्रदर्शित किया।

1995 – इक्काडोर एवं पेरू के मध्य चल रहे संघर्ष को समाप्त करने के लिए दोनों देशों के मध्य समझौता।

1997 – चीन द्वारा अपने रक्षा बजट में 12 प्रतिशत की वृद्धि।

1999 – व्यापक परमाणु परीक्षण संधि (सी.टी.बी.टी.) पर हस्ताक्षर करने के लिए भारत के साथ किसी गुप्त समझौते के समाचार का सं.रा. अमेरिका द्वारा खंडन।

2000 – चिली के पूर्व सैनिक तानाशाह जनरल आगस्टो पिनोशे ब्रिटेन द्वारा रिहा करने के बाद स्वदेश रवाना।

2006 –  नई दिल्ली में भारत और अमेरिका के बीच ऐतिहासिक परमाणु समझौता सम्पन्न।   भारत ने परमाणु शक्ति के सम्बन्ध में अमेरिका के साथ राष्ट्रपति जॉर्ज बुश के दिल्ली आगमन पर समझौता किया। 

2009- चुनाव आयोग ने 15वीं लोकसभा के चुनाव 16 अप्रैल से 13 मई के बीच 5 चरणों में सम्पन्न करने की घोषणा की। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और उसकी अनुषंगी रिलायंस पेट्रोलियम के निवेशकों के निदेशकों के बोर्ड ने दोनों कम्पनियों के विलय के प्रस्ताव को मंज़ूदी दी। 

1949 – सुप्रसिद्ध कवयित्री सरोजिनी नायडू का निधन हुआ। 

1887 -तालों के निर्माता, हैरी ई. सॉरेफ का जन्म हुआ,  जिन्होंने स्टील के ताले ईजाद किए 1921 में मास्टर लॉक कम्पनी स्थापित की। उन्होंने 1924 में अपने ताले को पेटेन्ट कराया जिसमें ज्यादा मज़बूती के लिए स्टील की कई परतों का इस्तेमाल किया गया था। (निधन-1 मार्च 1957) 

1913 -रूसी वैज्ञानिक जॉर्जी निकॉलेविच फ्लेरॉव का जन्म हुआ, जिन्होंने 1941 में पता लगाया कि यूरेनियम के नाभिक न्यूट्रॉनों की बमबारी के बिना भी स्वत: विखंडित होते हैं। वे नाभिकीय विखंडन पर कार्य करने वाले रूस के शुरुआती वैज्ञानिकों में से एक थे। फ्लेरॉव ने 1965 में तत्व 104 तथा 1974 में तत्व 106 के संश्लेषण की घोषणा की। (निधन- 19 नवम्बर 1990)

1887-जर्मन वनस्पति वैज्ञानिक ऑगस्ट विल्हेम ऐइक्लर का निधन हुआ, जिनकी पादप वर्गीकरण प्रणाली (1886) बहुत प्रचलित हुई थी। उन्होंने फूलों के हिस्सों की समरूपता पर भी अध्ययन किया। (जन्म-22 अप्रैल 1839)

1840- जर्मनी के खगोलशास्त्री तथा चिकित्सक (हेनरिक) विल्हेम (मैट्हॉस) ऑल्बर्स  का निधन हुआ। चिकित्सा का अध्ययन करते समय उन्होंने 1779 के धूमकेतु की कक्षा की गणना की तथा 1802 में पैलेस तथा 1807 में वेस्टा नामक क्षुद्रग्रहों की खोज की। उन्होंने गिरते तारों की गति मापने का भी तरीका बताया। (जन्म 11 अक्टूबर 1758 )

  • Related Posts

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    नोनबिर्रा ÷ चैत पंचमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय धुर पंचमी (आदिवासी धर्म दिवस) का भव्य आयोजन 08 मार्च 2026, रविवार को शिव तपोभूमि गोंडवाना उद्गम स्थल अमरकंटक में किया…

    Read more

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    ‌ बिलासपुर जिले के बरतोरी मंडल में भारतीय जनता युवा मोर्चा को नया कोषाध्यक्ष मिल गया है। युवा कार्यकर्ता मनीष कौशिक को बरतोरी मंडल भाजपा युवा मोर्चा का कोषाध्यक्ष नियुक्त…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना
    error: Content is protected !!