इतिहास में 10 जनवरी

1824-ब्रिटेन के रसायनशास्त्री जोजफ़ ऐस्पीडियन ने सीमेंट बनाई। उनकी इस उपलब्धि को निर्माण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति समझा जाता है। वे बहुत दिनों से कोई ऐसा पदार्थ बनाने के प्रयास में थे जो इमारतों को मज़बूती प्रदान करे। बहुत दिनों के अध्ययन और शोधकार्य के बाद अंतत:  वे सीमेंट बनाने में सफल हो गए। बाद में सीमेंट में कुछ और पदार्थों को मिलाकर इसे और भी मज़बूत बना दिया गया।

1839- भारतीय चाय इंग्लैंड पहुंची।

1911 – पहली हवाई फोटोग्राफ खींची गई, जो अमेरिका में एक हवाई जहाज़ से ली गई थी जो सैन डिएगो, कैलिफोर्निया के ऊपर उड़ रहा था। इसके पायलट चाल्र्स हैमिल्टन थे और फोटो लिया था मेजर एच.ए. जिम्मी एरिक्सन ने।

1920- संयुक्त राष्ट्रसंघ की स्थापना हुई।

1947-नेशनल फाउन्डेशन फॉर इन्फेन्टाइल पैरालिसिस द्वारा वित्तपोषित तीन साल के अनुसंधान के बाद स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने पोलियो के वायरस का पृथक्करण करने में सफलता प्राप्त की। यह कार्य स्टैनफोर्ड के रसायन विभाग के डॉ. ह्यूबर्ट एस. लॉरिंग और सी.ई. श्वेर्ट ने किया था।

1963-स्वीजऱलैंड के सोलवेल और टीटस नामक व्यक्ति इलेक्ट्रानिक घड़ी बनाने में सफल हुए। इस घड़ी में चाबी भरने की आवश्कता नहीं होती थी।

2001 – प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी इंडोनेशिया पहुंचे, मेडकाउ बीमारी के प्रति प्रशासनिक लापरवाही के कारण जर्मनी के दो मंत्रियों का इस्तीफ़ा।

2003 – उत्तर कोरिया परमाणु अप्रसार संधि से हटा।

2006- प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह ने 10 जनवरी को प्रति वर्ष विश्व हिन्दी दिवस के रूप मनाए जाने की घोषणा की थी।

2008-   कार निर्माण की अग्रणी आटोमोबाइल कंपनी  टाटा मोटर्स ने एक लाख रुपये वाली कार नैनो पेश की।  विशेष रेल परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण के मामले में रेल क़ानून, 1989 में संशोधन करने वाले प्रस्ताव को मंजूरी दी।

2010- भारतीय मूल के अमेरिकी फूड सिक्युरिटी एक्सपर्ट राजीव शाह ने अमेरिका के विदेश मंत्रालय के अधीनस्थ संस्था  यूएस एजेंसी फॉर इंटरनैशनल डिवेलपमेंट (यूएसएआईडी) के प्रमुख की जि़म्मेदारी संभाल ली है। इसके साथ ही वह बराक ओबामा प्रशासन में सर्वोच्च पद संभालने वाले भारतीय बन गए। 

1886 – भारत के शिक्षाविद, अर्थशास्त्री एवं न्यायविद् जॉन मथाई, का जन्म हुआ। 

1911 -वैज्ञानिक नॉर्मन हेटली का जन्म हुआ, जिन्होंने पेनिसिलीन को उसके फफूंद से अलग करने की समस्या हल की और उसके अधिक मात्रा में उत्पादन करने का मार्ग प्रशस्त किया। (निधन-5 जनवरी 2004) 

1573 – जर्मनी के खगोलशास्त्री  साइमन मारियसका जन्म हुआ, जो टेलिस्कोप के सबसे पहले प्रयोग करने वालों में से एक थे। उन्होंने एन्ड्रोमेडा नामक गैलेक्सी के बारे में बताया। वे टाइको ब्राहे के शिष्य थे। (निधन- 26 दिसम्बर 1624)  

1970-रूसी अंतरिक्ष यात्री  पावेल बेल्यायेव का निधन हुआ, जो 18 मार्च 1965 को प्रक्षेपित ऐतिहासिक डोस्खोव 2 अंतरिक्ष अभियान के पायलट थे। बेल्यायेव 1960 में अंतरिक्ष अभियान के लिए चुने गए। इससे पहले वे सेना के पायलट थे।  (जन्म-26 जून 1925) 

महत्वपूर्ण दिवस-*  हिन्दी दिवस,   एयर डिफ़ेंस आर्टिलरी दिवस।

  • Related Posts

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    कोरबा। वैसे तो विद्युत वितरण विभाग का काम उपभोक्ताओं तक सुगम रूप से भी विद्युत आपूर्ति करना है, लेकिन इस काम में विभाग के अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। जिस…

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    कोरबा-कटघोरा। कोरबा जिले के जंगलों में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश चल रही है। इसकी स्क्रिप्ट जलस्त्रोतों के निर्माण में उजागर होती रही है। जंगलों में तालाब,स्टॉप डेम निर्माण…

    Comments are closed.

    You Missed

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी
    error: Content is protected !!