इतिहास में आज 5 फरवरी


1825-हैन्ना लॉर्ड मॉन्टैग नामक एक गृहणी ने अपने पति के लिए पहला अलग कॉलर बनाया जो उसके पति ने अन्य लोगों को दिखाया। कम लागत से बना होने के कारण लोगों को यह काफी पसंद आया, और फिर भारी मात्रा में कॉलर बनने तथा बिकने लगे। न्यूयॉर्क का ट्रॉय शहर कॉलर सिटी बन गया।

1999 – दक्षिणी अफ्रीक़ा के राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला ने संसद में राष्ट्र के संबोधित करके अंतिम भाषण दिया। इसी वर्ष के मई महीने में उन्होंने पद छोड़ दिया।

1956 -पहले कांक्रीट के टी. वी. टॉवर का जर्मनी के हॉहर बॉप्सर पहाड़ पर उद्घाटन किया गया।

2004 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने परमाणु प्रौद्योगिकी के ग़लत इस्तेमाल के मामले में परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर ख़ान को माफी दी।

2006 – ईरान ने यूरेनियम संवर्धन शुरू किया।

2007 – भारतीय मूल की सुनीता अंतरिक्ष में सबसे अधिक समय बिताने वाली महिला बनीं।

2008 – पंजाब में पटियाला की विशेष अदालत ने कंधार विमान अपहरण मामले में तीन आरोपियों को आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई। केनरा व इलाहाबाद बैंक ने गृह ऋण पर ब्याज दरें 0.4-0.5 प्रतिशता घटायी।

2009 – मायावती ने प्रदेश के पांच महानगरों लखनऊ, फ़ैज़ाबाद, अयोध्या, कानपुर, बिठूर, इलाहाबाद और मेरठ के विकास के लिए 5056 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। 

1976 – फि़ल्म अभिनेता अभिषेक बच्चन का जन्म हुआ। 

2008 – भारतीय आत्मिक गुरु महर्षि महेश योगी का निधन हुआ। 

1840-स्काटलैन्ड के आविष्कारक जॉन बॉएड डनलप का जन्म हुआ जिन्होंने हवाई टायर का आविष्कार किया। डनलप टायर को निरंतर विकसित करते रहे और उन्हें 7 दिसम्बर 1889 को कार, साइकल ट्राइसाइकल आदि के पहियों के टायर में एक सुधार के रूप में पेटेन्ट (सं 10607) जारी किया गया। (निधन- 23 अक्टूबर 1921)

1914-अंग्रेज़ शरीर क्रिया विज्ञानी तथा जैव भौतिक शास्त्री सर ऐलन हॉकिन्ग का जन्म हुआ, जिन्होंने अपने ही हमवतन सर ऐन्ड्रिव हक्सले तथा ऑस्ट्रेलियाई वैज्ञानिक सर जॉन ऐकल्स के साथ नसों के प्रवाहकत्व में सम्मिलित रासायनिक प्रक्रियाओं, खासकर तंत्रिका कोशिका के पेरिफेरल और केन्द्रीय भाग में आयनिक तंत्र में उत्तेजना एवं अवरोध से सम्बन्धित खोज के लिए 1963 में चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार प्राप्त किया। (निधन- 20 दिसम्बर 1998)

1973-  अमेरिकी सर्जन  जॉन हेबर्न गिब्बन का निधन हुआ, जिन्होंने हृदय-फेफड़े की मशीन की खोज की। 10 मई 1935 में उन्होंने पहला बाह्य पम्प बनाया, और एक बिल्ली के हृदय एवं श्वसन क्रिया को बनाए रखने में सफल हुए। (जन्म 29 सितम्बर 1903)

 चाल्र्स जोसफ चैम्बर्लेन

1943-अमेरिकी वनस्पति वैज्ञानिक जिनके अनुसंधान का बड़ा हिस्सा था साइकैड जेनेरा, ताड़ की तरह के शंकुधारी वृक्ष जो दिखने में और संरचना में पेड़ फर्न तथा ताड़ के मध्य के लगते हैं। इनके अनुसंधान से पहले साइकैड तथा अन्य प्राचीन बीज वाले पौधों के वितरण, विविधता, पारिस्थितिकी के बारे में उतनी जानकारी नहीं थी। (जन्म 23 फरवरी 1863)।

  • Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    कोरबा, 08 मार्च 2026/ उच्च न्यायालय बिलासपुर (छत्तीसगढ़), राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार आज 08 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला…

    Read more

    किसानों के खेतों में उतरे कलेक्टर के कदम,मूंगफली – उड़द और मक्का की फसल का किया अवलोकन

    शकरकंदी, पपीता सहित अन्य लाभदायक फसलों के लिए किया प्रोत्साहित विद्युत अवरोध की शिकायत पर तत्काल अधिकारियों को दिए निर्देश पुल निर्माण की मांग पर स्थल निरीक्षण कर परीक्षण कराने…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    किसानों के खेतों में उतरे कलेक्टर के कदम,मूंगफली – उड़द और मक्का की फसल का किया अवलोकन

    किसानों के खेतों में उतरे कलेक्टर के कदम,मूंगफली – उड़द और मक्का की फसल का किया अवलोकन

    जांजगीर-चांपा 300 साल पुरानी परंपरा: पंतोरा में पंचमी पर लट्ठमार होली, पूजा के बाद युवतियों ने बरसाईं लाठियां अनोखी परंपरा  

    जांजगीर-चांपा 300 साल पुरानी परंपरा: पंतोरा में पंचमी पर लट्ठमार होली, पूजा के बाद युवतियों ने बरसाईं लाठियां अनोखी परंपरा  

    कटघोरा को जिला बनाने की मांग को विधायक तुलेश्वर सिंह का समर्थन,अधिवक्ता संघ से की मुलाकात

    कटघोरा को जिला बनाने की मांग को विधायक तुलेश्वर सिंह का समर्थन,अधिवक्ता संघ से की मुलाकात

    दुर्ग: भाजपा नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई, पार्टी ने किया सस्पेंड

    दुर्ग: भाजपा नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई, पार्टी ने किया सस्पेंड
    error: Content is protected !!