
⭕ राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आईपीएस दीपका के विद्यार्थियों ने ऑनलाइन साझा की अपनी प्रतिक्रिया प्रस्तुत किए अनेक वैज्ञानिक मॉडल। ⭕ जीवन विज्ञान के प्रयोग जैसा है । जितनी बार प्रयोग करोगे पहले से बाहर सफलता पाओगे-डाॅ. संजय गुप्ता । ⭕ युवाओं का वैज्ञानिक सोच देश को नई दिशा देता है -डाॅ. संजय गुप्ता ⭕ सतत भविष्य के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी आवश्यक-डाॅ. संजय गुप्ता ⭕ विज्ञान के लिए जन और जन के लिए विज्ञान-डाॅ. संजय गुप्ता

दीपका। इंडस पब्लिक स्कूल दीपका ग्रामीण अंचल में अवस्थित है जो बहुत ही कम समय में नए-नए मुकाम हासिल कर चुकी है । विद्यालय का प्रमुख उद्देश्य ग्रामीण अंचल के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को जो उत्तम शिक्षा से वंचित रहते हैं ऐसे विद्यार्थियों को मुफ्त में उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान कराना, विद्यार्थियों के अन्दर वैज्ञानिक सोच उत्पन्न करवाना, ग्रामीण समाज के लोगों को जागरूक करवाना, विद्यार्थियों के भविष्य के नए-नए साधनों एवं अवसर उत्पन्न करवाना आदि प्रमुख है । विद्यालय में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी शिक्षण को बढ़ावा देने के लिए हर प्रकार की सुविधाएँ उपलब्ध करवाई गई है । उत्तम प्रयोगशाला कक्ष में हर प्रकार की प्रयोगिक वस्तुएँ उपलब्ध है जो विद्यार्थियों के नवीन प्रयोग कार्य के लिए उत्तम है ।


दीपका स्थित इंडस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर घर बैठे ऑनलाइन परस्पर विभिन्न वैज्ञानिक तथ्यों पर अपनी प्रतिक्रिया साझा किए साथ ही इस लॉकडाउन की अवधि में घर बैठे तैयार किए गए अनेक मॉडलो का भी ऑनलाइन प्रदर्शन किया। इंडस पब्लिक स्कूल दीपका के विज्ञान शिक्षक मनीष झा, रेखा जलतारे एवं शिक्षिका श्रीमती रोशनी रेड्डी के दिशा निर्देशन में विभिन्न स्तर के विद्यार्थियों के लिए विज्ञान प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया जिसमें विज्ञान विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ बढ़ चढ़कर भाग लिया। विद्यार्थियों से विज्ञान पहेली से संबंधित विभिन्न प्रश्न भी पूछे गए प्रश्नों को अलग-अलग श्रेणी में विभाजित किया गया था जैसे जीव विज्ञानए रसायन, भौतिकी, अंतरिक्ष विज्ञान इत्यादि । पूरी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में ध्यान देने वाली बात यह थी कि निरंतर विद्यार्थियों ने अपनी जिज्ञासा का प्रदर्शन किया एवं अंत में सभी विद्यार्थियों ने वर्तमान में पूरे विश्व में व्याप्त कोरोना महामारी के प्रति अपनी चिंता व्यक्त कर भविष्य में ऐसी महामारी के लिए शोध करने की बात कहीं। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आईपीएस दीपका के विद्यार्थियों ने अनेक मॉडलों का भी प्रदर्शन किया किसी ने बुलेट ट्रेन का मॉडल बनाया तो किसी ने वाटरहार्वेस्टिंग का एडवांस मॉडल बनाया तो किसी विद्यार्थी ने पर्यावरण से संबंधित आधुनिक मॉडल बनाकर स्मार्टसिटी के सपनों को प्रदर्शित किया पूरे कार्यक्रम का प्रदर्शन एवं आयोजन ऑनलाइन किया गया।
विद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय गुप्ता ने कहा कि आज हमारे जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में विज्ञान की दखल है विज्ञान का अर्थ ही है विशेष ज्ञान अर्थात जब भी मनुष्य को किसी भी क्षेत्र में आवश्यकता का अनुभव हुआ उसने शोध किया और इतिहास रचा आज का दिन देश के वैज्ञानिकों को सलाम कर भावी पीढ़ी को विज्ञान के प्रति समर्पित करने को प्रेरित करता है यह दिन छात्रों को एक कैरियर विकल्प के रूप में ज्ञान को अपनाने के लिए प्रेरित करता है डॉ. संजय गुप्ता ने कहा कि वैज्ञानिकों के ही कार्यों के द्वारा हम राष्ट्रीय प्रगति के लिए प्रौद्योगिकी की शक्ति का लाभ उठाते हैं राष्ट्र के विकास में विज्ञान का विशेष योगदान होता है आज का दिन हमें परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बनाकर विकास की राह में अग्रसर होने की प्रेरणा देता है।










Comments are closed.