आदिवासी सेवा सहकारी भवन के निर्माण में मनमानी का आरोप, ग्रामीणों ने कहा- घटिया मटेरियल से चल रहा काम

कोरबा/हरदीबाजार/पाली विकासखण्ड अंतर्गत कोरबी- धतूरा में बन रहे आदिवासी सेवा सहकारी भवन के निर्माण में ग्रामीणों ने अनियमितता का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से करने की ठानी है।

गौरतलब है कि कोरबी- धतूरा में 26 लाख की स्वीकृति से आदिवासी सेवा सहकारी समिति के लिए भवन का निर्माण ग्रामीण यांत्रिकी सेवा उप संभाग पाली के देखरेख में हो रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में दोयम दर्जे की ईंट और मानक के विपरीत सीमेंट- बालू के मिश्रण का उपयोग किया जा रहा है। इस पर ग्रामीणों ने कड़ी नाराजगी जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि मिट्टी युक्त घटिया बालू, गिट्टी, सीमेंट का उपयोग भवन की गुणवत्ता को प्रभावित करेगा और गुणवत्ताहीन कार्य से भवन कमजोर रहेगा। ग्रामीणों का कथन है कि भवन निर्माण कराने वाले ठेकेदार द्वारा संबंधित अधिकारियों से मिलीभगत का लाभ उठाकर घटिया काम कराया जा रहा है।

जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आदिवासी सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष बुधराम सिंह एवं प्रबंधक द्वारा भी स्टीमेट के अनुरूप निर्माण कार्य कराने ठेकेदार को बोला जा चुका है, बावजूद मनमाने काम मे कोई सुधार नही आ पाया है। वहीं गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य के साथ भवन में पानी तराई को भी अनदेखा किया जा रहा है। काम देखने वाले उप अभियंता भी कार्यालय बैठे- बैठे कार्य का मूल्यांकन कर रहे है। घटिया भवन निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने जिले के अधिकारियों से शिकायत करने की ठानी है।

  • Related Posts

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    कोरबा 01 मार्च। वर्ष 1991 से एसईसीएल कुसमुंडा परियोजना में डम्फर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत रहे हर्ष वर्धन शर्मा आज अपनी दीर्घ एवं उत्कृष्ट सेवा पूर्ण कर सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त…

    Read more

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता

     जनसेवक एवं विकास के प्रति समर्पित पूर्व केबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल एवं उनकी पत्नी पूर्व महापौर श्रीमती रेणु अग्रवाल को जन्मदिवस के अवसर पर बधाईयों का तांता लगा रहा। समर्थकों,…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता

    गुणवत्ता को लेकर जिला पंचायत CEO एक्शन मोड़ में , पीएम श्री विद्यालय का निरीक्षण कर ,गुणवत्तापूर्ण अधोसंरचना निर्माण के दिए निर्देश

    गुणवत्ता को लेकर जिला पंचायत CEO एक्शन मोड़ में , पीएम श्री विद्यालय का निरीक्षण कर ,गुणवत्तापूर्ण अधोसंरचना निर्माण के दिए निर्देश

    मालगाड़ी की चपेट में आया ट्रक ड्राइवर दाहिना पैर कटा, रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसा, इलाज जारी

    मालगाड़ी की चपेट में आया ट्रक ड्राइवर दाहिना पैर कटा, रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसा, इलाज जारी

    तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत. मुख्य मार्ग पेट्रोल पंप के पास हुई घटना

    तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत. मुख्य मार्ग पेट्रोल पंप के पास हुई घटना

    KORBA : नाली में अपशिष्ट डालने पर होटल संचालक पर 5000 रुपये जुर्माना, निगम का स्वच्छता महाअभियान जारी

    KORBA : नाली में अपशिष्ट डालने पर होटल संचालक पर 5000 रुपये जुर्माना, निगम का स्वच्छता महाअभियान जारी
    error: Content is protected !!