आतंकवाद : इस्लाम और भारतीय चुनाव—जफर हसन

आज पूरा विश्व आतंकवाद का दषं झेल रहा है तो कुछ लोग इसके लिए इस्लाम धर्म विशेष की शिक्षा को दोषी करार देते हैं तो कुछ लोग इसे षडयंत्र करार देते हैं, भारत में भी हर चुनाव में आतंकवाद और कशमीर एक मुद्दा बनकर सामने आजाता है कुछ न कुछ करके धर्म विशेष के आधार पर चुनावों का एक मुद्दा बनकर आना अब एक आम बात हो गया है रोज़गार, स्वास्थ्य , विकास का मुद्दा कहीं गुम सा हो जाता है कोई आतंकवाद का आरोप लगाता है तो कोई समर्थन में बोलता है तो कोई निष्पक्ष में होने का दावा करता है पर सच है क्या यह समझना ज़रूरी है आजकल इस्लाम धर्म के विषय में तरह तरह के अफवाएं फैलाई जा रही है जिसका इस्लाम धर्म से कोई लेना देना नही है। सच माने तो कुछ आतंकवादी संगठन भी अपने फायदे के लिए इस्लाम धर्म की अपनी सुविधा अनुसार व्याख्या करते हैं जो बहुत ही गलत है सच क्या है जिसे समझना ज़रूरत है। इस्लाम धर्म है क्या और इसके मूल सिध्दांत क्या है ? क्या कहते इस्लाम धर्म के मूल सिद्धांत ? और आम जनता में बताया क्या जा रहा है ? जो लोग इस्लाम धर्म के सिद्धांतों के विपरीत आचरण करते हैं उन्हें आप मुसलमान कैसे कह सकते हैं ?
आईए हम आपको इस्लाम धर्म के मूल सिद्धांत के विषय में क्रमवार बताएं शायद इससे आप आतंकी विचारधारा के लोगों के झूठे प्रचार को समझने आसानी हो ।

  1. इस्लाम धर्म का अपना एक कानून है जिसे शरीयत का कानून कहा जाता है ।
  2. इस्लामी संविधान यानी शरीयत के कानून के साथ साथ इस्लाम धर्म उस देश के कानून का पालन करने का हुक्म देता है जिस देश में आप रहते हैं ।
  3. इस्लामी संविधान में तिनके के बराबर फेरबदल करने वालों को इस्लाम से खारिज कर देता है।4.अपने देश या राष्ट्र से मोहब्बत करने को इस्लाम धर्म में ईमान का एक हिस्सा बताया गया है ।
  4. इस्लाम धर्म में सबसे पहले अपने पड़ोसी के दुःख में साथ देने का हुक्म देता है चाहे वह किसी धर्म या जाती का हो ।
  5. इसलाम धर्म के अनुसार अगर कोई गरीब पड़ोसी भूखा सोता है तो पूरे मोहल्ले पर खाना हराम हो जाता है।
  6. इस्लाम धर्म के अनुसार अगर कोई मजबूर किसी गांव में ईद के दिन नया कपड़ा न पहने तो सारे गांव वालो के लिए नए कपड़े पहनने को अनैतिक और गलत बताता है।
  7. इस्लाम धर्म किसी की बात की चुगली करने से मना करता है।
  8. इस्लाम धर्म गरीब, यतीम , लाचार की मदद करने का हुक्म देता है चाहे वह किसी धर्म या जाती का हो।
  9. इस्लाम धर्म के अनुसार किसी के माल को हड़पने को हराम यानि अधर्मी करार देता है।
  10. इस्लाम धर्म के अनुसार विधवा को भी दूसरी शादी करने का और सामान्य जीवन व्यतीत करने का हक है जितना एक अविवाहित लड़की का है।
  11. इस्लामी संविधान में बेटियों का मर्तबा बेटों के मुकाबले में बड़ा है जब तक लड़की स्वेच्छा से बिना दबाव के शादी के लिए सार्वजनिक रूप से ग्वाहों के सामने सहमति नही देती तब तक शादी मान्य नहीं माना जाएगा और अपने पिता के संपत्ति में भी हक होता है।
  12. इस्लाम धर्म में गर्भपात एंव भ्रूण हत्या को एक क़त्ल की तरह संगीन अपराध माना गया है।
  13. इस्लाम धर्म के अनुसार किसी के साथ किये गए मदद के कार्य के बदले में एहसान ज़ाहिर नही करने की शिक्षा देता है।
  14. इस्लाम धर्म खुद के शोहरत के लिए दान करने से मना करता है।
  15. इसलाम धर्म में नशा करना हराम है इसलिए शराब को हराम करार देता है।
  16. इस्लाम धर्म में जुआ खेलने को हराम किया गया है इसलिए जुए में जीती गयी रकम को हराम
    करार देता है।
  17. इस्लामी संविधान के अनुसार अंग प्रदर्शन को गलत करार देता है नारी जाती को पर्दा करने का हुक्म देता है ताकी वह वह गलत नज़रों से और बलात्कार जैसे अपराध से सुरक्षित रह सके।
  18. इस्लाम धर्म में बेगुनाहों के खून बहाने या कत्ल करने वालों को बे मुद्दत जहन्नमी करार देता है इसे एक जघन्य अपराध कहा गया है जिसकी माफी नही है ।
  19. इस्लाम धर्म कभी पहले वार नही करने की सबक देता है ! और तीसरे वार के बाद जबाब देने का हुक्म देता है।
  20. इस्लाम धर्म नियमित स्नान करने और स्वच्छ रहने का तरीका बताता है ।मुह धोने से लेकर पैर धुलने तक तरीका बताता है।
  21. इस्लाम धर्म के अनुसार मर्दों के लिए सोने चांदी के गहने पहनने को हराम करार दिया गया है पर औरतों के लिए इसकी मनाही नही है।
  22. इस्लाम धर्म अनुसार कुत्ता, बिल्ली, शेर, चूहा, सुवर, गधा,
    घोडा, हांथी, तोता , गीध , कव्वा , आदि जो पंजो से पकड़ कर अपना भोजन ग्रहण करते हैं ऐसे पशु एंव पंछियो के मांस को खाने को हराम करार दिया गया है।
  23. इस्लाम धर्म में सूद व्याज के पैसों को हराम करार दिया गया है ।
  24. इस्लाम धर्म के अनुसार सभी मुस्लिमो को नियमित कुरआन पढ़ने का हुक्म देता है! 26. इसलाम धर्म में शिक्षा को अनिवार्य बताया गया है, पवित्र कुरआन में जो सबसे पहले शब्द आया है वह है “इकरा” जिसका मतलब है “पढ़ो” क्योंकि शिक्षा से ही कुरान पढ़ सकते हो जो तुम्हे
    अल्लाह की पहचान बताता है।
    ऊपरोक्त बातें आप आजमा सकते हो, यूं तो अच्छे बूरे लोग सभी जगह होते हैं पर इन सिद्धांतों को लगभग सभी मुसलमान अमल करेने की कोशिश करते हैं , जो नहीं करता वह सच्चा मुस्लिम कहलाने का हक नहीं रखता है इसलिए अगर कोई इन बातों से अलग कुछ बताता है तो वह गलत होगा उपर लिखी बातें ही इस्लाम धर्म का मूल सिद्धांत है शेष झूठी अफवाह है जो आतंकवादी संगठनों द्वारा अपने स्वार्थ के लिए फैलाई गई झूठी बातें है जिसका इस्लाम धर्म के मूल सिद्धांत से कोई लेना देना नही है।
जफर हसन
  • Related Posts

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा, 04 मार्च होली के त्यौहार के बीच शहर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सिटी कोतवाली क्षेत्र के सीतामढ़ी इमलीडुग्गू इलाके में 4 से 5 नशेड़ी युवकों ने…

    Read more

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खेत में मिला था शव, आरोपी ने मृतक को दिये उधारी के 3000 रुपये के विवाद में हत्या करने की बात कबूली    (रायगढ़)खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम परासकोल में युवक…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद
    error: Content is protected !!