
रायपुर । राज्य में आज शाम 6.00 तक 1404 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 156 अकेले रायपुर जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक 3 जिलों में सौ-सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। मरवाही उपचुनाव वाले जिले, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में आज एकदम से 20 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, यहां अब तक किसी एक दिन में दो-चार ही पॉजिटिव मिलते थे।
आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 68, बलौदाबाजार 74, बलरामपुर 35, बस्तर 50, बेमेतरा 19, बीजापुर 30, बिलासपुर 77, दंतेवाड़ा 14, धमतरी 67, दुर्ग 69, गरियाबंद 19, जीपीएम 20, जांजगीर-चांपा 63, जशपुर 25, कबीरधाम 28, कांकेर 46, कोंडागांव 35, कोरबा 82, कोरिया 35, महासमुंद 49, मुंगेली 20, नारायणपुर 5, रायगढ़ 116, रायपुर 156, राजनांदगांव 113, सुकमा 38, सूरजपुर 21, और सरगुजा 30 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।






Comments are closed.