आज ग्राम में प्रथम आगमन पर सैनिक संजूलाल देवांगन का होगा भव्य स्वागत, सेना में 19 वर्षों तक सेवा देने के पश्चात ग्राम में प्रथम आगमन पर होगा स्वागत कार्यक्रम

कोरबा/ ग्राम पंचायत उमरेली का वीर सपूत संजू लाल देवांगन का सेना में 19 वर्षों तक देश की सेवा के पश्चात सेना से सेवानिवृत्त होकर ग्राम में प्रथम आगमन के अवसर पर ग्राम वासियों की ओर से भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया जा रहा है। ग्रामवासी बड़ी जोरों से तैयारियां कर रहे हैं।
आपको बता दें वीर सपूत संजू लाल देवांगन 2002 में सेना में अपना चयन होकर ग्राम अमरेली का नाम रोशन किया संजू लाल देवांगन ग्राम उमरेली से सेना में जाने वाले प्रथम व्यक्ति हैं जिन्होंने अपनी पहली ड्यूटी उत्तर प्रदेश के बरेली से देश की सेवा करना प्रारंभ किया था।19 वर्षों तक देश की सेवा के पश्चात नसीराबाद अजमेर राजस्थान से उन्हें सेना की परंपराओं के अनुसार ग्राम उमरेली के वीर सपूत को सेवानिवृत्त किया गया जो कि ग्राम उमरेली के लिए एक गौरव का क्षण है।
भारतीय सेना में सेवा के पश्चात ग्राम अमरेली लौटने पर ग्राम वासियों की ओर से कई आयोजन किया जा रहा है जिसमें उनके स्वागत के लिए कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे संजू लाल देवांगन के दोस्तों ने बताया बचपन से ही सेना के प्रति उनका रुझान एवं खेलकूद के प्रति हमेशा से रहा है जिसके कारण वे सेना में भर्ती हो कर उन्होंने अपना सपना साकार किया।
ग्राम पंचायत उमरेली की ओर से सेवानिवृत्त हो रहे वीर सपूत संजू लाल देवांगन जिन्होंने 19 वर्षों तक देश की सेवा की गांव का मान सम्मान बढ़ाया उसके लिए ग्राम पंचायत उमरेली की ओर से ग्राम के मुख्य स्थान पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। साथ ही ग्राम के युवाओं में भी संजू लाल के प्रथम आगमन पर भाजपा के बलराम देवांगन जिला संयोजक बुनकर प्रकोष्ठ ने बताया कि लंबे वर्षों तक देश के कई स्थानों पर अपनी सेवा दे चुके वीर सपूत संजू लाल देवांगन के लिए काफी जोशीला स्वागत की तैयारी ग्राम के युवाओं द्वारा की जाएगी डीजे ढोल नगाड़ों के साथ चांपा नगर से ही वीर सपूत को देश की सेवा देने के बाद भव्य स्वागत के साथ गांव लाया जाएगा।

  • Related Posts

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    (बिलासपुर) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बिलासपुर में एक विशेष आध्यात्मिक एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में सन टू ह्यूमन फाउंडेशन सेजवानी के…

    Read more

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    कोरबा। जिले के हरदीबाजार थाना अंतर्गत गुमिया के पास भारतमाला रोड पर शनिवार को दोपहर सड़क हादसे में कोरबा का एक बड़े व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया जहां…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त
    error: Content is protected !!