आजीवन अविस्मरणीय गुरु –

डॉ टी महादेव राव

गुरु गोविंद दोऊ खड़े काके लागू पाय

बलिहारी गुरु आपने गोविंद दियो बताय

मनुष्य जीवन के हर क्षेत्र में सीखता है, सीखते ही चला जाता है, यह प्रक्रिया जीवन भर चलती रहती है। लेकिन बाल्यावस्था और किशोरावस्था में जो शिक्षा ग्रहण करने और विद्या अध्ययन का समय होता है, उस जीवन में गुरु की महत्ता अधिक और अनिवार्य होती है। जीवन के कई पड़ावों में तरह तरह के अध्यापकों से व्यक्ति का सामना होता है। ग्राह्यता निर्भर करती है शिक्षकों के शिक्षित करने की विधि पर , उनके पढ़ाने के ढंग और शैली पर।

मेरे जीवन में भी कई शिक्षकों ने पढ़ाया, मैं उनसे ज्ञानार्जन करता रहा। बहुत सारे गुरुजनों में अगर आजीवन याद रखा हूँ या उन्हें कभी नहीं भूला हूँ तो वे हैं मेरी हिन्दी शिक्षिका, गुरु, पथप्रदर्शिका श्रीमती पी सूर्यकांतम जी। पत्थर की लकीर की तरह पूज्यनीया गुरु महोदया हमेशा मेरे दिलो दिमाग पर हैं और रहेंगी।

जब मैं कक्षा आठवीं तक तेलुगू माध्यम से पढ़ने के बाद परिस्थितियों ने मुझे बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में पढ़ने पर विवश किया। उस समय मुझे हिन्दी के अक्षर और बारह खड़ी के अलावा कुछ नहीं आता था। हिन्दी की शिक्षा के लिए मुझे श्रीमती पी सूर्यकांतम जी के पास भेजा गया। सुबह आठ से दस और शाम पाँच से सात बजे तक उनके यहाँ हिन्दी सीखने जाता था। वे इतने मनोयोग और सरलता से समझातीं, सिखातीं, अभ्यास करातीं कि सीखना आसान होता गया और उनकी शिक्षा का ही परिणाम था कि मैं हिन्दी माध्यम

में कक्षा नौवीं में भर्ती हुआ और वार्षिक परीक्षा में अपनी कक्षा में प्रथम आया। फिर आगे जाकर उनकी शिक्षा से हिन्दी के प्रति उत्पन्न प्रेम और रुचि

ही कारण रहा कि स्नातक स्तर पर हिन्दी विशेष विषय के रूप में लेकर पढ़ा और फिर हिन्दी में स्नातकोत्तर और शोध भी किया।

गुरु, शिक्षिका श्रीमती सूर्यकांतम जी ही कारण है कि हिन्दी में रचनाएँ करता हूँ 1978 से और अब तक देश की बड़ी छोटी पत्रिकाओं में स्थान पाता रहा हूँ। आठ हिन्दी पुस्तकों का प्रकाशन और राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत होना यह सारा उनकी भिक्षा है हिन्दी शिक्षा के रूप में। उनका डाला गया नींव ही कारण है जिस पर एक छोटा मोटा महल खड़ा किया है मैंने। ऐसे अद्वितीय गुरु को आजीवन कोई कैसे भूल सकता है और मैं भी नहीं भूला और कभी भूल भी नहीं पाऊँगा।

गुरूर्ब्रह्मा गुरूर्विष्णु गुरूर्देवोमहेश्वरा

गुरु साक्षात परब्रहमा तस्मैश्री गुरवे नमः

  • Related Posts

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा। ऊर्जा की नगरी कोरबा में इस बार होली केवल रंगों तक सीमित नहीं रही, बल्कि सामाजिक आत्मीयता और जनसंवाद का भी बड़ा माध्यम बनकर उभरी है। शहर में जगह-जगह…

    Read more

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा, 04 मार्च होली के त्यौहार के बीच शहर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सिटी कोतवाली क्षेत्र के सीतामढ़ी इमलीडुग्गू इलाके में 4 से 5 नशेड़ी युवकों ने…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत
    error: Content is protected !!