
कोरबा– आईपीएल मैच के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा लिखने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कोतवाली पुलिस द्वारा किया गया पुलिस ने गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से 15 हजार रुपए नगद,15 लाख की सट्टा पट्टी,और 4 नग मोबाइल जब्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक के द्वारा जिले में आईपीएल क्रिकेट मैच में होने वाले सट्टे पर अंकुश लगाने सभी थाना चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है इसी कड़ी में कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि घंटाघर के पासआईपीएल मैच के माध्यम से कुछ लोग ऑनलाइन सट्टा खिलवा रहे हैं की सूचना पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर,नगर पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशन थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश शर्मा एवं पुलिस सहायता केंद्र रामपुर प्रभारी और पौरुष पुरें के नेतृत्व में पुलिस द्वारा घंटाघर के पास जाकर घेराबंदी कर रेड किया गया जिसमें आयुष अग्रवाल,अनिल खान और जयंत सिंह को पुलिस द्वारा पकड़ा गया जिसने पूछताछ पर ऐप के माध्यम से आईपीएल मैच में सट्टा लगाना स्वीकार किया। वहीं आरोपियों के पास से 15 हजार रुपए नगद 1500000 रुपए की सट्टा पट्टी,4 नग मोबाइल जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध सट्टा अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कारवाई किया गया।






Comments are closed.