
तिल्दा/ नेवरा/ श्रीमान उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर श्री अजय यादव के निर्देशन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री तारकेश्वर पटेल, उप पुलिस अधीक्षक महोदया (मुख्यालय) श्रीमती कविता ठाकुर के मार्गदर्शन में तिल्दा थाना क्षेत्र में अवैध, जुआ, सट्टा पर लगातार कार्यवाही की जा रही है इसी तारतम्य में दिनांक 13/07/2021 को मुखबिर सूचना पर कार्यवाही करते हुए आरोपी राजू साहू के कब्जा से घटनास्थल रेल्वे लाईन किनारे ग्राम बैकुण्ठ में मोटरसाइकिल स्पेण्डर प्लस क्रमांक CG 04 CE 8476 के पीछे बांधे हुए सफेद प्लास्टिक बोरी में रखा 30 पौवा देशी मदिरा मशाला कुल मात्रा 5.400 मि.ली. कीमती करीब 2700/₹ को जप्त करने में तिल्दा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।आरोपी राजू साहू पिता स्व.गुहाराम उम्र 40 साल साकिन वार्ड क्र.11 सिलयारी थाना धरसींवा जिला-रायपुर के विरुद्ध अपराध धारा-34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया।जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया । उपरोक्त कार्यवाही निरीक्षक शरद चन्द्रा थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा के निर्देशन पर सहायक उप निरीक्षक शंकर लाल वर्मा प्रधान आरक्षक अनुसुईया त्रिपाठी ,हिरेन्द्र वर्मा, आरक्षक केशव राठौर ,गोपी कुंभकार, विजय वर्मा द्वारा की गई है।







Comments are closed.