अविनाश वाधवा एवं शशांक चंद्राकर नियुक्त संभागीय अधिकारी

तिल्दा नेवरा:- कानून पर आधारित-छत्तीसगढ़ मानव अधिकार संगठन पूरे राज्य में सक्रिय रुप से संचालित है,जिसमें हाई कोर्ट अधिवक्ता,सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता,रिटायर्ड जज,प्रिंट मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के संपादक,पत्रकार एवं समाज सेवक जुड़े हुए हैं.यह संगठन किसी भी राजनीतिक पार्टी को समर्थन नहीं करता, भारत के संविधान के नियमावली अनुसार स्वतंत्र रूप से कार्य करता है,इस संगठन के सभी सदस्य एवं पदाधिकारी पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य सम्पादित कर रहे.

संगठन ने सदस्यों/पदाधिकारियों को मार्गदर्शन, सुझाव व कार्य करने में आने वाले समस्या का समाधान के साथ विधिक सलाह के लिए व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया हुआ है,जिसमें सभी व्यक्ति अपने -अपने समस्या को ग्रुप में साझा करते हैं तत्पश्चात अधिवक्ताओं द्वारा उस समस्या का समाधान संबंधित जानकारी ग्रुप में ही साझा किया जाता है, संगठन द्वारा जूम मीटिंग प्रत्येक दिवस आयोजित किया जाता है जिसके माध्यम से रात 8:00 बजे से 8:40 तक कोई भी व्यक्ति मीटिंग में अपनी-अपनी समस्या को रखते है,जिसमें उसकी समस्या के अनुसार अधिवक्ताओं द्वारा मीटिंग में पूर्ण रूप से जानकारी उपलब्ध कराया जाता हैं!

संगठन द्वारा दी जा रही विधिक सलाह एवं सहयोग से लोगों को बहुत ज्यादा राहत मिल रहा है,संगठन की सक्रियता को देखते हुए पूरा छत्तीसगढ़ राज्य में संगठन का वर्चस्व बना हुआ है.

छत्तीसगढ़ मानव अधिकार संगठन के रायपुर “संभागीय संयोजक” सम्मानीय श्री तुलेश्वर साहू जी के द्वारा सम्मानीय अविनाश वाधवा एवं सम्मानीय शशांक चंद्राकर जी का नाम प्रस्ताव कर प्रदेश अध्यक्ष जी को भेजा गया,जिसमें प्रदेश अध्यक्ष जी ने उनकी योग्यता,जन हितेषी कार्यों को देखते हुए,अनुशंसा कर कोर कमेटी को भेजा,जिसमें कोर कमेटी ने उनके जन हितेषी, सामाजिक कार्यों,उनके विचारों का सम्मान करते हुए,आज जूम मीटिंग के माध्यम से छत्तीसगढ़ प्रदेश भर के संगठन के सदस्य एवं पदाधिकारियों के समक्ष प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री सी0एस0चौहान(M.A.LLB)जी द्वारा विधिवत घोषणा किया,जिसमें रायपुर संभाग के सक्रिय समाज सेवक एवं जन हितेषी सम्मानीय श्री अविनाश वाधवा जी को रायपुर “संभागीय कार्यकारी अध्यक्ष” पद पर एवं सम्मानीय श्री शशांक चंद्राकर जी को रायपुर “संभागीय उपाध्यक्ष” पद पर मनोनीत किया गया!

संगठन 3 माह परीविक्षा अवधि उपरांत कार्य समीक्षा के आधार पर नियुक्ति पत्र प्रदेश कार्यालय(हाई कोर्ट के पास चकरभाठा,बिलासपुर,वासु अपार्टमेंट सेकंड फ्लोर)से जारी कर देगा.

संगठन के -मुख्य संस्थापक माननीय श्री लव कुमार रामटेके(बिलासपुर हाई कोर्ट अधिवक्ता)एवं प्रदेश महासचिव माननीय श्री ए0आर0 साव(वरिष्ठ पत्रकार)द्वारा संगठन की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुये कार्य प्रणाली से मिटिंग में शामिल सदस्यों /पदाधिकारियों को मार्गदर्शन दिया गया! अन्त में नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दिया गया।

  • Related Posts

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: साल 2026 में चैत्र नवरात्र की शुरूआत 19 मार्च से होने जा रही है. श्रद्धालु 27 मार्च तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करेंगे. नवरात्र के आखिरी दिन…

    Read more

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    *कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी* शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानने जब कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
    error: Content is protected !!