अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष आरिफ खान ने ग्रहण किया पदभार सभी के सहयोग से संगठन और मजबूत होगा: साय


कोरबा।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष के पदभार समारोह में कहा कि सबके सहयोग से हम और मजबूत होंगे। समाज के हर वर्ग का भाजपा से हमेशा जुड़ाव रहा है। प्रदेश के अल्पसंख्यक समाज मे पहुँचकर हमें पार्टी की रीति नीति से अधिक से अधिक को जोड़ने का संकल्प लेना होगा। भाजपा प्रदेश महामंत्री पवन साय ने कहा कि हम सभी संकल्प भाव से समाज में परिवर्तन के लिए जुटे जायें। हम सभी एकजुटता से ही मिशन 2023 में सफल हो पायेंगे। राज्य वनौषोधि बोर्ड के पूर्व रामप्रताप सिंह ने कहा कि समाज को मजबूत करने हमें अधिक सक्रिय रहने की जरूरत है। इस दिशा में अल्पसंख्यक मोर्चा अनुकरणीय कार्य करेगा। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आरिफ खान ने कहा कि मुझ जैसे एक छोटे से कार्यकर्ता को पार्टी ने महती जिम्मेदारी दी है। ये केवल हमारे दल और विचार परिवार में संभव है। हमारे विरोधी दल में हमारा समाज केवल वोट बैंक का हिस्सा है। लेकिन हम अपने दल विचार से समाज के लिये कार्य करते हैं। हम सबका सहयोग संगठन को और मजबूत करेगा।
इस मौके पर भाजपा प्रदेश महामंत्री किरण देव, प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री केदार कश्यप, प्रदेश मंत्री राकेश यादव, दिलीप सिंह वोरा, अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष डाॅ. सलीम राज, अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री मिर्जा एजा़ज बेग, अशोक चावलानी, यास्मीन खान, शाहिद खान, मुस्ताक अंसारी, अकबर अली, अमरजीत सिंह छाबड़ा, असगर अली, रेहाना खान, नजमा खान, नासीर खान, सब्बीर हुसैन, योगेश जैन, युनुस कुरैशी,, हकीम, शकील अहमद, मखमूर खान, शेख आशिफ, प्रकाश चहल, जावेद मेमन, अलकाश खैरानी, सफीक, मेहरून्निसा, शबाना जमीन, सोनू सलूजा, बंटी खनूजा, इमरान सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद थे।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    तिल्दा-नेवरा। छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत द्वारा संगठन विस्तार के तहत महत्वपूर्ण नियुक्ति की घोषणा की गई है। अध्यक्ष अमर गिदवानी की अनुशंसा पर महासचिव जितेन्द्र बड़वानी तथा महिला विंग की…

    Read more

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    कोरबा, जिले के कोरकोमा क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। उपार्जन केंद्र कुदमुरा समिति कोरकोमा में पदस्थ मंडी प्रभारी राजेश कुमार सिंह (55) की बीती रात जंगली हाथी…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल
    error: Content is protected !!