
तिल्दा/ नेवरा/ अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड द्वारा संचालित सीएसआर कार्यक्रमों के तहत ग्राम रावन और आसपास के गावों में विभिन्न विकास कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं. विगत दिनों सीएसआर सेंटर रावन में ग्रामीण स्तरीय उद्यमियों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रशिक्षार्थियों को कंप्यूटर सेट, वेब कैमरा, फिंगर सेंसर, वाई-फाई इत्यादि उपकरण प्रदान किये गये ।
इसका मुख्य उद्देश्य ग्राहकों बेहतर सेवा प्रदान करना तथा ग्रामीण उद्यमियों की आय को बढ़ाना था. कार्यक्रम में मुख्य रूप से रावन, झीपन, पडकीडीह, खपराडीह, गुम, सरसेनी, तिल्दाबांधा, नेवारी, फुलवारी, रवेली, छिराही, चुचरूमपुर आदि गावों के युवा उद्यमी उपस्थित थे. प्रशिक्षक के रूप में क्षेत्र के सफल ग्रामीण उद्यमी तन्मय सिंह राजपूत ने सैद्धांतिक और प्रैक्टिकल जानकारी दी. वे स्वयं हिरमी में कॉमन सर्विस सेंटर का सफलतापूर्वक संचालन कर रहे हैं ।
कार्यक्रम के शुभारम्भ में एचआर प्रमुख बिनोद नाम्बियार और एडमिन व ईआर प्रमुख उदयशंकर लाल ने युवाओं को प्रेरित करते हुए अधिक से अधिक जनसमुदाय को योजनाओं से जोड़ने का प्रयास करने को कहा. साथ ही, उन्होंने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण उद्यमियों के उत्पाद को अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसे प्लेटफार्म से बेचने में सहयोग कर सकते हैं. कार्यक्रम में रावन सीमेंट वर्क के सीएसआर प्रमुख विनोद श्रीवास्तव, प्रबंधक पिताम्बर पुसेठ, रोहित श्रीवास्तव, दयाराम वर्मा, सुरेंद्र यादव, द्वारिका वर्मा, जानकी यादव प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।







Comments are closed.