अमर अमृत – साहित्य

समुंदर-सा गहरा है साहित्य
नदी की कलकल-है साहित्य
रवि भी है साहित्य
चांदनी- की ठंडक है साहित्य
कि गूंजता है साहित्य
बोलता है साहित्य
हंसाता है साहित्य
रूलाता है साहित्य
रूठों-को मनाता है साहित्य
अमरता दिलाता है साहित्य
आफताब है साहित्य
अपना बनाता है साहित्य
सम्मान कराता है साहित्य
और…गिराता भी है साहित्य
किन के नाम है साहित्य
किन किन के नाम है साहित्य
बहुतेरे मर खप गये लिख साहित्य…
और जो लिख गये साहित्य
उनका अमर-है साहित्य
छपी-किताबों में खुदा है साहित्य…
किसी-भी देश-की सभ्यता है
नवयुग नवलेखन से
बदलने का प्रयास है…
कि हम बदलेंगे
युग बदलेगा… नव-साहित्य
आयेगा…
साहित्य परिवर्तनशील है
नहीं तो कूप-मंडूक है…
साहित्य…
भाषा है
लिपी है
पहचान है
अरमान है
बोली है
अलग-अलग विघा है…
इंकलाब है
रंगोली है
इन्द्र-धनुष है
संस्कृति है
माटी की खुशबू है
समुन्द्र-मंथन है
संस्कार है
प्रगति का पथ है…
और इंसा-धर्म-नक्शे की
पहचान है साहित्य
और मौलिकता में है साहित्य…
और वाड्ऐप
नहीं है शुद्ध-साहित्य…
इसमें…
है ज्ञान-नींव
पर स्वयं-की नयी-मौलिकता नहीं…
जिसमें नव-साहित्य नहीं,
चैटिंग है…
वो…साहित्य
और साहित्यकार
नहीं…
अतः हम बदलेंगे
साहित्य बदलेगा…
नवयुगीय युवा बदलेगा…
इंकलाब आयेगा
नया साहित्य
अंकुरित होगा…
हर
युग में…
आमीन..आमीन… आमीन…

नरेश चन्द्र नरेश

  • Related Posts

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा, 04 मार्च होली के त्यौहार के बीच शहर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सिटी कोतवाली क्षेत्र के सीतामढ़ी इमलीडुग्गू इलाके में 4 से 5 नशेड़ी युवकों ने…

    Read more

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खेत में मिला था शव, आरोपी ने मृतक को दिये उधारी के 3000 रुपये के विवाद में हत्या करने की बात कबूली    (रायगढ़)खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम परासकोल में युवक…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद
    error: Content is protected !!