
कोरबा छत्तीसगढ़ / बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के दो नंबर दफाई छोटे क्लब के पास बाकीमोंगरा निवासी एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। सूचना के बाद एफएसएल और डॉग स्क्वायड टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान 52 वर्षीय तीरथ राम यादव के रूप में हुई है, जो पेशे से राज मिस्त्री था।तीरथ राम की हत्या देर रात 12 से 1 बजे के बीच घर लौटते समय किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कर दी गई। खून से लथपथ अधनंगा शव आज सुबह मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना स्थल पर बांकी मोंगरा पुलिस पहुंची और मौके से हत्या में उपयोग धारदार चाकू बरामद किया गया। तीरथ पर चाकू से कई बार किए गए जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी जान चली गई।







Comments are closed.