
तिल्दा/ नेवरा/ पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए जिला पंचायत कृषि समिति के सभापति राजू शर्मा ने अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की है । इसके साथ ही उन्होंने अपने किचन गार्डन में परिवार के सदस्यों के साथ आम, नींबू, मुसम्मी व विभिन्न कलर के गुलाब पौधों का रोपण किया । दैनिक उपयोग में आने वाली सब्जी बरबटी, भिंडी, लौकी विभिन्न प्रकार की सब्जियां व रंग बिरंगे फूलों का रोपण किया । उन्होंने बताया कि बिना रासायनिक खाद के उपयोग से सब्जिया उगाई जा रही है जैविक खाद किसान न्याय योजना में गौठान मैं महिला समूह द्वारा वर्मा कंपोस्ट खाद तथा स्वयं के डेयरी फार्म से निकलने वाले गोबर, गोमूत्र का उपयोग सब्जी के पौधे में किया जा रहा है । पेड़ पौधे पर्यावरण के लिए अनिवार्य हिस्सा है वृक्ष वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए गैसों को न केवल अवशोषित करते हैं बल्कि जल प्रदूषण को भी नियंत्रित करते हैं प्राकृतिक सुंदरीकरण के लिए पेड़ पौधे फूलों की बगिया अनिवार्य है । उन्होंने बताया कि आम, मुसम्मी, नींबू , अमरूद, नारियल विभिन्न प्रकार के पौधे किचन गार्डन में है जिससे वातावरण प्राकृतिक सौंदर्य बना रहता है ।







Comments are closed.