अदार पूनावला के पिता सायरस भी पहुंचे लंदन, बोले- देश छोड़ कर नहीं भागा

लंदन. सीरम इंस्‍टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला के पिता सायरस पूनावाला भी लंदन पहुंच गए हैं. सायरस, पूनावाला ग्रुप के चेयरमैन हैं और इसके तहत ही वैक्सीन बनाने वाली कंपनी SII काम करती है. अदार पिछले एक महीने से लंदन में हैं. अब उनके परिवारवालों के साथ-साथ उनके पिता के वहां पहुंचने के बाद पूनावाला के देश छोड़ने को लेकर अटकलें तेज़ हो गई हैं. हालांकि सायरस पूनावाला ने ऐसी अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो यूरोप में वैक्सीन की यूनिट लगाने पर विचार कर रहे हैं.
अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत करते हुए सायरस पूनावाला ने बताया कि वो हर साल गर्मी की छुट्टियों में लंदन आते हैं. उन्होंने कहा कि जो लोग भी ये कह रहे हैं कि वो और उनके बेटे देश छोड़ कर भाग गए हैं वो झूठ और बकवास बातें हैं. उन्होंने कहा, ‘मैं हर साल मई के महीने में लंदन आता हूं. अदार भी यहां बचपन से आ रहे है. ऐसे में मेरा और मेरे परिवार का यहां आना कोई नई बात नहीं है.’

            दबाव में पूनावाला!

बता दें कि सीरम इंस्‍टीट्यूट ऑफ इंडिया पुणे में कोविशील्ड नाम से कोरोना की वैक्सीन बना रही है. भारत में इस वक्त 90 फीसदी वैक्सीन इसी कंपनी से आ रही है. पिछले दिनों अदार पूनावाला ने कहा था कि वैक्सीन को लेकर उन पर खासा दबाव है. उन्होंने कहा था कि भारत में कोरोना वैक्‍सीन कोविशील्‍ड की जल्‍द सप्‍लाई करने की मांग वाली फोन कॉल उनके पास आ रही हैं. ये कॉल देश के कुछ सबसे पावरफुल लोग भी कर रहे हैं .इनमें राज्‍यों के मुख्‍यमंत्री, बिजनेस कंपनियों के प्रमुख और अन्‍य शामिल हैं. कॉल में कोविशील्‍ड की तत्‍काल सप्लाई की मांग की जा रही है.

       नई यूनिट लगाने पर विचार

सायरस पूनावाला ने ये भी बताया कि उनकी कंपनी यूरोप में नई यूनिट लगाने पर विचार कर रही है. कहा जा रहा है कि SII यूक्रेन या फिर ब्रिटेन में प्रोडक्शन यूनिट लगाने पर चर्चा कर रही है. सायरस ने कहा, ‘इस वक्त वैक्सीन का निर्माण पुणे में किया जा रहा है. लेकिन हमलोग यूरोप में प्लांट लगाने के बारे में सोच रहे है. फिलहाल इसके बारे में कोई जानकारी देना जल्दबाज़ी होगी’. 

  • Related Posts

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: साल 2026 में चैत्र नवरात्र की शुरूआत 19 मार्च से होने जा रही है. श्रद्धालु 27 मार्च तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करेंगे. नवरात्र के आखिरी दिन…

    Read more

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    *कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी* शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानने जब कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
    error: Content is protected !!