अगर आपने HSRP नंबर प्लेट नहीं लगवाया है,तो हो जाएं सावधान,जिला परिवहन विभाग कर रहा है कार्यवाही

अगर आपने HSRP नंबर प्लेट नहीं लगवाया है,तो हो जाएं सावधान,जिला परिवहन विभाग कर रहा है कार्यवाही कोरबा : वर्ष 2019 से पहले खरीदे गए सभी प्रकार के वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट होना आवश्यक है। सुरक्षा कारणों से इसे जरूरी किया गया है। कोरबा जिले में परिवहन विभाग ने अब उन वाहनों पर कार्यवाही तेज कर दी है जिनमें नॉर्मल नंबर प्लेट लगी हुई है।

गाड़ियों की चोरी होने या उनके माध्यम से विभिन्न प्रकार के अपराधों को अंजाम देने पर रोक लगाने के इरादे से भारत सरकार ने हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट को अनिवार्य कर दिया है। यह व्यवस्था खास तौर पर उन मामलों में है जिनमें गाड़ियों की खरीदी 2019 से पहले की गई है।

कोरबा जिले में परिवहन विभाग के द्वारा हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट को लेकर अब सख्त कार्यवाही शुरू कर दी है। गुरुवार को 50 गाड़ियां नजर में आई जिन पर अर्थदंड की कार्यवाही हुई और मौके पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी की गई। परिवहन विभाग के जिला परिवहनअधिकारी ने बताया कि इस अभियान को लगातार चलाया जाएगा।

जानकारी के अनुसार कोरबा जिले में 2 लाख से ज्यादा गाड़ियां ऐसी है जिनमें हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट की जरूरत है इसके लिए एक टाइम लिमिट कार्यक्रम की घोषणा की गई थी इसके बावजूद सत्त प्रतिशत कामकाज नहीं हो सका, इस कारण से अब परिवहन विभाग ने कार्यवाही को तेज किया है।

  • Related Posts

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    कोरबा, जिले के कोरकोमा क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। उपार्जन केंद्र कुदमुरा समिति कोरकोमा में पदस्थ मंडी प्रभारी राजेश कुमार सिंह (55) की बीती रात जंगली हाथी…

    Read more

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा। ऊर्जा की नगरी कोरबा में इस बार होली केवल रंगों तक सीमित नहीं रही, बल्कि सामाजिक आत्मीयता और जनसंवाद का भी बड़ा माध्यम बनकर उभरी है। शहर में जगह-जगह…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य
    error: Content is protected !!