अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया
।इस विद्यालय में 149 छात्र-छात्राएं एवं 15 शिक्षक, शिक्षिकाएं तथा 6 जनप्रतिनिधि सम्मिलित हुए, श्री अनिल अग्रवाल भाजपा महामंत्री रायपुर जिला ग्रामीण , तथा शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्री नरेंद्र शर्मा ,डॉक्टर लक्ष्मण साहू जी, श्री आनंद शर्मा श्री सैमसंग सैमुअल उपस्थित रहे योग कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य डॉ राजेश कुमार चंदानी के निर्देशानुसार वरिष्ठ व्याख्याता श्री जितेंद्र कुमार जेहोआश एवं श्री यश कुमार यादव ने किया श्री अनिल अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में योग से होने वाले स्वास्थ्य लाभ ,निरोगी जीवन पर बल दिया ,योग कार्यक्रम केवल योग दिवस पर तो हो लेकिन विद्यालय में सप्ताह में एक दिन यह कार्यक्रम अवश्य आयोजित होना चाहिए ,शाला विकास समिति अध्यक्ष श्री नरेंद्र शर्मा ने योग को एक साधना बताते हुए कहा कि इससे छात्र-छात्राएं अपने स्मरण शक्ति बढाकर लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं ,संस्था के प्राचार्य डॉक्टर राजेश कुमार चंदानी ने जनप्रतिनिधियों का .आभार प्रदर्शन किया .तथा कार्यक्रम का समापन स्वल्पाहार वितरण कर किया गया ।








Comments are closed.