अंतरिक्ष में Out Of Control हुआ 21 टन का चाइनीज रॉकेट, इन देशों पर मलबा बरसा कर मचा सकता है तबाही

बीजिंग. चीन की की वजह से दुनिया को कोरोना का सामना करना पड़ा. कई देश देखते ही देखते लाशों के ढेर में तब्दील हो गए. इसके बाद भी आज तक चीन ने नहीं माना कि उसने कैसे इस वायरस को दुनिया में फैलाया? अब चीन द्वारा लॉन्च एक रॉकेट तबाही मचा सकता है. चीन ने 29 अप्रैल को स्पेस में Long March रॉकेट लॉन्च किया था. अब एक्सपर्ट्स का कहना है कि चीन का कंट्रोल इससे हट गया है. ये रॉकेट आउट ऑफ कंट्रोल होकर टूट गया है और आसमान से इसके बड़े-बड़े टुकड़े नीचे गिर रहे हैं. ये टुकड़े धरती पर कई देशों पर बरस कर तबाही मचा सकते हैं.

          एक्सपर्ट्स रख रहे हैं नजर

Jonathan McDowell, जो स्पेस की गतिविधियों पर नजर रखते हैं, ने स्पेस न्यूज को बताया कि चीन का रॉकेट टूट चुका है. इसका मलबा अंतरिक्ष में फैला है और ये तेजी से धरती की तरफ गिर रहा है. जोनाथन ने मलबे की हालत देख कहा कि ये धरती पर बरस कर कई देशों में तबाही मचा सकता है. जिन देशों को ये मलबा निशाने पर लेगा उसमें न्यूयॉर्क, मेड्रिड, बीजिंग, चिली और न्यूजीलैंड का कुछ हिस्सा है.

        कहीं भी हो सकता है विस्फोट

एक्सपर्ट्स का कहना है कि चीन का 100 फुट लंबा रॉकेट चार मील प्रति सेकंड की रफ़्तार से नीचे गिर रहा है. इसके टुकड़े कहीं भी गिर सकते हैं. हो सकता है कि ये भारी जनसंख्या वाली जगह पर गिरे. या ऐसा भी हो सकता है कि ये किसी खाली जगह पर गिरे. एक्सपर्ट्स लगातार इसपर नजर बनाए हुए हैं. चीन ने Long March 5B को 29 अप्रैल को लॉन्च किया था. इसके जरिये चीन अंतरिक्ष में नया स्पेस स्टेशन बनाना चाहता था.
      
        क्या था चीन का प्लान?

चीन ने प्लान किया था कि इस रॉकेट के जरिये स्पेस में Tiangong नाम का चीनी स्पेस स्टेशन बनाया जाएगा, जो 2022 तक पूरा हो जाएगा. इसके बाद ये स्पेस स्टेशन पृथ्वी के चक्कर लगाकर पृथ्वी की जानकारी स्पेस से देगा. लेकिन अब खबर है कि ये रॉकेट अपना कंट्रोल खो चुका है और इसके मलबे कई देशों पर गिरकर तबाही मचा सकते हैं. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, चीन को भी इसकी जानकारी है लेकिन अभी तक उसने इसे लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की है. 

  • Related Posts

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: साल 2026 में चैत्र नवरात्र की शुरूआत 19 मार्च से होने जा रही है. श्रद्धालु 27 मार्च तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करेंगे. नवरात्र के आखिरी दिन…

    Read more

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    *कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी* शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानने जब कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
    error: Content is protected !!