
तिल्दा / नेवरा / मुस्लिम जमात नेवरा से हाजी नूर अहमद साहब के साहबजादे हाजी हामिद उमरा के लिए मक्का शरीफ (सऊदी अरब) रवाना हुए
विगत वर्षों में सऊदी अरब सरकार द्वारा कोरोना काल को देखते हुए हज और उमरा में पाबंदी लगा दी गई थी। कोरोना काल खत्म होने के बाद नियमों में भी ढील दी गई है और अब हज और उमरा का सिलसिला फिर से एक बार शुरू हुआ है ।इसी तारतम्य में तिल्दा नेवरा निवासी हाजी हामिद अहमद रिजवी आज उमरा के लिए मक्का शरीफ (सऊदी अरब) रवाना हुए। इससे पहले आज बाद नमाज जोहर मुस्लिम जमात खाना नेवरा में एक इस्तकबालिया प्रोग्राम का आयोजन किया गया था जिसमें मुस्लिम समाज के लोगों ने हाजी साहब का फूलों से इस्तकबाल किया और उनके इस सफर के लिए दुआ की गई और उनसे भी हमारे नगर ,प्रदेश और देश में अमन शांति की दुआ करने के लिए गुजारिश की गई ।इस अवसर में मस्जिद के इमाम हाफिज रईस अशरफी ने हज और उमरा पर रोशनी डाला और फातिहा की गई।
मिर्जा हनीफ बेग के द्वारा नात शरीफ पेश किया गया ।इस अवसर पर सैयद अशरफ अध्यक्ष मुस्लिम जमात नेवरा, हाजी मुस्ताक ,यूसुफ मोहम्मद, वहीद अहमद ,दाउद अहमद, शेख रोशन, जब्बार खान, इकबाल खान, फैसल खांन, अब्दुल मजीद, जावेद खांन, मोइन खांन, शमीम बेग,शाहरूख खांन, जमात के बहुत लोग उपस्थित थे।







Comments are closed.