हसदेव नदी पर बने पुल की रेलिंग क्षतिग्रस्त, विधायक राठिया ने कलेक्टर को लिखा पत्र

हसदेव नदी पर बने पुल की रेलिंग क्षतिग्रस्त, विधायक राठिया ने कलेक्टर को लिखा पत्र

कोरबा। ग्राम पंचायत कुदुरमाल में स्थित हसदेव नदी में आवागमन के लिए पुल का निर्माण किया गया है। उक्त पुल की रेलिंग क्षतिग्रस्त हो चुकी है। जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है। क्षतिग्रस्त रेलिंग की मरम्मत को लेकर विधायक फूलसिंह राठिया ने कलेक्टर को पत्र लिखा है। वर्षा ऋतु के दौरान झमाझम हो रही बारिश से नदी नाले उफान पर है। कई स्थानों में भारी बारिश से पुल पुलिया भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। जिससे आवागमन में लोगों को परेशानी हो रही है। रामपुर विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत कुदुरमाल से होकर हसदेव नदी गुजरी हुई है। जिसके ऊपर आवागमन के लिए पुल का निर्माण पूर्व में किया गया था। पुल व रेलिंग कई स्थानों से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। जिससे कभी कभ बड़ा हादसा हो सकता है। मरम्मत के आभाव में गुजरने वाले लोग उफनती नदी में गिर सकते हैं। उक्त खतरे को देखते हुए तत्काल पुल व रेलिंग मरम्मत की मांग विधायक ने कलेक्टर से की है।

  • Related Posts

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा कोरबा।आगामी 28 मार्च से 01 अप्रैल तक आयोजित होने जा रही…

    Read more

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    कोरबा, 08 मार्च 2026/ उच्च न्यायालय बिलासपुर (छत्तीसगढ़), राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार आज 08 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    किसानों के खेतों में उतरे कलेक्टर के कदम,मूंगफली – उड़द और मक्का की फसल का किया अवलोकन

    किसानों के खेतों में उतरे कलेक्टर के कदम,मूंगफली – उड़द और मक्का की फसल का किया अवलोकन

    जांजगीर-चांपा 300 साल पुरानी परंपरा: पंतोरा में पंचमी पर लट्ठमार होली, पूजा के बाद युवतियों ने बरसाईं लाठियां अनोखी परंपरा  

    जांजगीर-चांपा 300 साल पुरानी परंपरा: पंतोरा में पंचमी पर लट्ठमार होली, पूजा के बाद युवतियों ने बरसाईं लाठियां अनोखी परंपरा  

    कटघोरा को जिला बनाने की मांग को विधायक तुलेश्वर सिंह का समर्थन,अधिवक्ता संघ से की मुलाकात

    कटघोरा को जिला बनाने की मांग को विधायक तुलेश्वर सिंह का समर्थन,अधिवक्ता संघ से की मुलाकात
    error: Content is protected !!