स्व.राजेश कश्यप की स्मृति में फुटबाल टूर्नामेंट, समापन समारोह पश्चात अतिथियों द्वारा स्कूल प्रांगण में पौधा रोपण

तिल्दा/ नेवरा/ स्व.राजेश कश्यप की स्मृति में फुटबाल क्लब बहेसर द्वारा तीन दिवसीय 9 A फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन शासकीय हाई स्कूल बहेसर में किया गया था । जिसका समापन बलौदाबाजार विधायक प्रमोद शर्मा चैतन्य आइल प्लांट के एम डी जीतेन्द्र अग्रवाल बलौदाबाजार के जनपद उपाध्यक्ष, थाना प्रभारी शरद चंद्रा ग्राम पंचायत बहेसर की सरपंच श्रीमती किरण सोहन वर्मा, टी निगराज रेड्डी पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाडी के गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ, सर्व प्रथम अतिथियों का पुष्प गुच्छ और गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया तीन दिनों तक चले इस फुटबाल प्रतियोगिता में 16 टीमों ने भाग लिया था फाइनल मैच बी ऍम वाई चरौदा ने जीता रनरअप स्टारलाइन कसडोल की टीम रही मैन ऑफ़ द सीरीज नोमिश साहू तथा बेस्ट गोलकीपर बी ऍम वाई चरौदा रहा प्रतिभागियो को प्रथम पुरुस्कार 21000 रूपये आयोजक समिति के द्वारा दूसरा पुरुष्कार 10001 रुपए चैतन्य आइल प्लांट तिल्दा द्वारा दिया गया बलौदाबाजार विधायक प्रमोद शर्मा ने बच्चो को कहा की तुम जैसे बच्चों को एक्सरसाइज करना सबसे बोरिंग काम लगता है ना। सारा दिन टीवी, कंप्यूटर देखते रहना ही पसंद है, जिससे तुम मोटापे का शिकार होते हो। लेकिन जो बच्चे फुटबॉल खेलते हैं उनके लिए तो यह खेल ही एक्सरसाइज करने के बराबर हो जाता है। फुटबॉल खेलने में शरीर को काफी मेहनत करनी होती है। जब तुम भागते हो, बॉल पर नजर बनाए रखते हो, तो इससे तुम्हारा स्टेमिना, ताकत, लम्बाई, संतुलन, सहनशीलता आदि चीजें शरीर में पैदा होती हैं। फुटबॉल खेलने में दिमाग का काम भी होता है, जिससे तुम दिमागी बीमारियों जैसे हाइपरटेंशन, डिप्रेशन से बच सकते हो। फुटबॉल से एकाग्रता बढ़ती है, क्विकनेस बढ़ती है, जिससे दिमाग स्वस्थ रहता है।पंचायत बहेसर की सरपंच श्रीमती किरण सोहन वर्मा ने कहा की फुटबॉल में आमतौर पर लात मारने, कूदने, शरीर को घुमाने और मोड़ने की क्रियाएं की जाती हैं। इससे शरीर की मां‍सपेशियां मजबूत होती हैं। गोल बनाने, बचाने, विरोधियों को पकड़ने, फेंकने आदि में भी मांसपेशियों का भरपूर इस्‍तेमाल होता है। इससे शरीर मजबूत होता है और मांसपेशियों की ताकत भी बढ़ती है।आम तौर पर देखा जाता है कि वृद़धावस्‍था में हड्डियों का घनत्व कम हो जाता है। एक फुटबॉल मैच के दौरान शरीर पर बार-बार वजन डालने वाले व्‍यायाम हड्डी की ताकत बढ़ाने के लिए बेहतर व्‍यायाम है। फुटबॉल खेलने वाले लोगों की ‍फि‍टनेस ताउम्र बरकरार रहती है। चैतन्य आइल प्लांट के एम डी जीतेन्द्र अग्रवाल ने कहा की शारीरिक शक्ति बढ़ने और टीम वर्क के साथ ही फुटबॉल खेलने से खिलाडि़यों में आत्‍मविश्‍वास की भी भावना बढ़ती है। फुटबॉल चाहें स्‍कूल में खेला जाए, सोसायटी में या फि‍र बड़े मैदानों में, आपके प्रदर्शन पर जब दर्शक आपको सराहते हैं तो निश्चित ही आत्‍मविश्‍वास बढ़ता ही है। इससे चिंता और अवसाद जैसी मानसिक बीमारियों से भी बचने में मदद मिलती है।
अन्‍य खेलों की ही तरह फुटबॉल की भी खासियत यह है कि इसे किसी भी उम्र के लोग खेल सकते हैं। बच्‍चों से लेकर बड़ों तक। अब तो सीनियर सिटीजन्‍स ने भी फुटबॉल खेलने के लिए अपने अलग क्‍लब बना लिए हैं। तो हो जाएं शुरु अपनी फुटबॉल के साथ, कई शारीरिक और मानसिक लाभ लेने के लिए। थाना प्रभारी शरद चंद्रा ने कहा की फुटबॉल खेलने के दौरान किक, टि्वस्ट, टर्न और स्प्रिंट जैसे मूवमेंट की वजह से पूरे शरीर का वर्कआउट होता है। इसे खेलने से एरोबिक कैपेसिटी बढ़ती है। बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए ये खेल बेहद फायदेमंद है ।
पुरुष्कार वितरण समापन के पश्चात अतिथियों द्वारा स्कूल प्रांगण में पौधा रोपण किया गया ।

  • Related Posts

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    अंजनी कुमार साहू सीपत,,,,,7मार्च को सीआईएसएफ दिवस सप्ताह (03.03.2026 से 10.03.2026) के अंतर्गत सीआईएसएफ यूनिट एनटीपीसी सीपत द्वारा Dy. Commandant कपिल सुधाकर कामडी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में तिरंगा रैली…

    Read more

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

     कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर धू-धू कर जली चारपहिया वाहन,वाहन बना आग का गोला: शहर के व्यस्त अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना

    विशाल सचदेव बने भाजयुमो कोरबा के जिला मंत्री, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

    विशाल सचदेव बने भाजयुमो कोरबा के जिला मंत्री, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

    मैं कलेक्टर हूँ, आपकी समस्याएँ सुनने आया हूँ

    मैं कलेक्टर हूँ, आपकी समस्याएँ सुनने आया हूँ
    error: Content is protected !!