स्कार्फ से गला घोंटने वाला प्रेमी गिरफ्तार, झाड़ियों में फेंक दी थी शादीशुदा प्रेमिका की लाश

बिलासपुर / बिलासपुर में महिला की अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, पति की मौत के बाद पांच बच्चों की मां एक अधेड़ को दिल दे बैठी। इसके बाद से दोनों साथ रहने लगे। लेकिन, बीते दो साल से वह अधेड़ को छोड़कर अपने बच्चों के पास आ गई। ऐसे में अधेड़ प्रेमी ने उसके चरित्र पर शंका करने लगा। इसी के चलते उनके बीच झगड़ा हुआ और उसने स्कार्फ से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। सरकंडा पुलिस को शनिवार की सुबह जानकारी मिली कि बहतराई रोड स्थित गीतांजलि सिटी के पीछे सड़क किनारे झाड़ियों के बीच महिला की लाश पड़ी है। खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। इस दौरान आसपास के लोगों से पूछताछ कर महिला की पहचान करने का प्रयास किया गया। लेकिन, उसकी शिनाख्ति नहीं हो पाई। दोपहर में कुछ लोगों ने महिला की पहचान मुन्नी बाई केंवट के रूप में की। वह जबड़ापारा की रहने वाली थी और शर्मा विहार औश्र स्वर्णा विहार कॉलोनी के आसपास झाड़ू-पोंछा करने जाती थी। महिला की लाश देखकर पुलिस शुरू से गला दबाकर हत्या की आशंका जता रही थी। लिहाजा, महिला के बच्चों सहित अन्य लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटा रही थी। इस दौरान पता चला कि महिला पांच बच्चों की मां थीं। करीब 10 साल पहले पति की मौत के बाद कोनी के बाम्बे आवास निवासी अजय कुमार गुप्ता (42) से उसकी जान पहचान हुई। अजय की पत्नी उसे छोड़कर चली गई। लिहाजा, उसने विधवा महिला से दोस्ती की और फिर दोनों एक-दूसरे को चाहने लगे। वह बच्चों से अलग अजय के साथ बतौर पत्नी रहने लगी थी। बाद में बच्चे बड़े हुए तब महिला को मना करने लगे। इसके चलते वह दो साल से अजय को छोड़कर बच्चों के साथ रहने लगी थी। सब इंस्पेक्टर बीआर सिन्हा ने बताया कि संदेही युवक अजय का नाम सामने आने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, तब पहले वह गुमराह करने लगा। सख्ती से पूछताछ में वह टूट गया। उसने महिला की हत्या करना स्वीकार करते हुए बताया कि वह दूसरे युवक से बात करती थी। पुलिस ने आरोपी अजय से महिला का मोबाइल बरामद किया है और उसे गिरफ्तार कर लिया है।

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    *कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य  जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
    error: Content is protected !!