
तिल्दा/ नेवरा/ ग्राम पंचायत मानपुर के आश्रित ग्राम परसदा में माननीय राजू शर्मा सभापति जिला पंचायत रायपुर द्वारा गांव में सौर ऊर्जा के माध्यम से नल जल योजना का भूमि पूजन किया गया । तथा गांव में चौपाल लगाकर समस्याओं पर चर्चा की गई । ग्राम परसदा की प्रमुख समस्या आजादी के 75 साल बाद भी गांव में पहुंच मार्ग ना होने के कारण ग्राम वासियों को काफी कठिनाई होती है । बालक, बालिकाओं को शिक्षा ग्रहण करने के लिए बाहर जाने में परेशानी होती है । उक्त समस्या के समाधान के लिए जिला पंचायत सभापति राजू शर्मा ने मुख्यमंत्री एवं कलेक्टर महोदय से ग्राम के पहुंच मार्ग की समस्या का निराकरण करने का आग्रह किया है व ग्राम वासियों को आश्वासन दिया है कि इस समस्या का हल जल्द होगा । वही नल जल योजना से स्वच्छ मिशन के तहत पूरे ग्राम पंचायत मे 1200 आबादी में कुल चार जगह 10,000 लीटर छमता की पानी टंकी बनना है जिसमें मानपुर में दो परसदा में दो जगह बनाई जाएगी जिसके तहत मानपुर, परसदा में ग्राम वासियों को स्वच्छ एवं मीठा जल प्राप्त होंगा । कार्यक्रम में विशेष रूप से ग्राम पंचायत मानपुर के सरपंच साकेत कुमार साहू ग्राम के महिलाएं व पुरुष काफी संख्या में एकत्रित हुए ।








Comments are closed.