सोनिया गांधी से नहीं मिल सके सीएम भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव,कब खत्म होगा छत्तीसगढ़ का पॉलिटिकल ड्रामा ?

दिल्ली/रायपुर/ छत्तीसगढ़ में लंबे समय से चल रहा राजनीतिक संकट अभी भी बरकरार है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की मुलाकात के बाद भी राजनीतिक रस्साकशी खत्म होती नजर नहीं आ रही है. हालांकि दोनों नेता कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात नहीं कर सके. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को पहले कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की और राहुल गांधी के सामने जो मुद्दे रखे उन्हीं को वेणुगोपाल के सामने भी दोहराया. करीब आधा घंटा चली मुलाकात के बाद भूपेश बघेल ने अंदर क्या चर्चा हुई, इस बार बात करने से इनकार कर दिया.
सोमवार से दिल्ली में राजनीतिक विवाद को हल करने की उम्मीद में भूपेश बघेल मायूस ही लौट गए है. दूसरी, तरफ मुख्यमंत्री के रायपुर रवाना होते ही स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने भी केसी वेणुगोपाल के घर दस्तक दे दी. टीएस सिंहदेव ने यहां पर भी अपने मुख्यमंत्री पद के दावे में समर्थन विस्तार से तथ्य केसी वेणुगोपाल के सामने रखे. हालांकि मुलाकात के बाद उन्होंने भी अंदर क्या बात हुई, इस पर कुछ नहीं बोला. पत्रकारों के तीखे सवालों को भांपकर टीएस सिंहदेव ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ राहुल गांधी से मुलाकात हुई थी. मुख्यमंत्री ने तो उनके परिजनों के कुशलक्षेम तक के बारे में बात की थी. दोनों में लगातार बातें होती रहती है.
टीएस सिंहदेव ने जताई नाराजगी
सूत्रों के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने राहुल गांधी को राज्य के विधायक बृहस्पति सिंह विवाद, मंत्री अमरजीत सिंह के समर्थक दवारा नारेबाजी की घटना का भी जिक्र किया और इनके पीछे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का हाथ होने का आरोप लगाया. वहीं, मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी के सामने टीएस सिंहदेव के सभी आरोपों को खारिज कर दिया. कांग्रेस पार्टी के सूत्रों के मुताबिक दोनों नेता राहुल गांधी के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलना चाहते थे. मगर कोई भी सोनिया गांधी से मिलने में कामयाब नहीं हो सका.
सोनिया गांधी अपने स्वास्थ्य कारणों से जब तक बहुत जरूरी नहीं होता किसी से नहीं मिल रही हैं.
राजनीति के जानकारों का मानना है कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही रस्साकशी अभी तक खत्म नहीं हुई. अभी भी दोनों नेता दिल्ली में कांग्रेस नेतृत्व के करीबी लोगों के जरिए अपने पक्ष में माहौल बनाने में लगे. कुल मिलाकर स्थिति यह है कि रायपुर से दिल्ली तक अभी कुछ और दिनों के लिए हाई वोल्टेज राजनीतिक ड्रामा देखने को मिलेगा.

  • Related Posts

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    कोरबा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोरबा में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 11 मार्च को किया जा रहा है। प्लेसमेन्ट कैम्प के माध्यम से नियोजक, प्रिंसीपल सिक्योरिटी एण्ड एलाईड…

    Read more

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    जशपुर । शुक्रवार की सुबह जिले के गोडाअम्बा में हुए भयानक बस एक्सीडेंट में अब तक 5 लोगों के मरने की खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक मृतकों की…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत
    error: Content is protected !!