सेंट एंजेल्स के तीन विद्यार्थियों ने आईआईटी जेईई मेन्स में किया क्वालीफाई

बागपत/उत्तर प्रदेश/ से विवेक जैन की रिपोर्ट…

सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली तीन छात्र-छात्राओं रचित मित्तल, रिया व आकृति यादव ने देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा आईआईटी जेईई-मेन्स क्वालीफाई करके स्कूल व जनपद का नाम रोशन किया। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आई आई टी जेईई-मेन्स परीक्षा 24 जनवरी से 1 फरवरी को आयोजित की गयी। जिसमें देश के लगभग 8 लाख 22 हजार छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस परीक्षा का परिणाम 6 फरवरी को घोषित किया गया, जिसमें स्कूल के तीन मेधावी छात्र-छात्राओं ने इस परीक्षा को क्वालीफाई किया। रचित मित्तल ने 99 प्वाइंट 59 परसेंटाइल, रिया ने 97 प्वाइंट 35 परसेंटाइल व आकृति यादव ने 85 प्वाइंट 93 परसेंटाइल प्राप्त किया। इस अवसर पर स्कूल में जश्न का माहौल रहा। सभी मेधावी छात्र-छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय स्कूल के शिक्षकों को दिया और बताया कि शिक्षकों द्वारा उन्हें आईआईटी कंपटीशन के अनुरूप मार्गदर्शन दिया गया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक अजय गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि अन्य सभी छात्र-छात्राओं को भी इन मेधावी छात्र-छात्राओं के पद चिन्हों पर चलना चाहिए और कठिन परिश्रम करते हुए अपना लक्ष्य प्राप्त करना चाहिए। इस अवसर पर बबलेश, राजीव, शिवम, गौरव, अमन, विक्रांत, दिवाकर, संजय, कृष्ण, ज्योति, पंकज, ममता आदि शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    कोरबा, 02 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने होली पर्व के अवसर पर…

    Read more

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    कोरबा 02 मार्च। जिले के केंदई रेंज अंतर्गत सखोदा परिसर के जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्नमाता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्नमाता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता
    error: Content is protected !!