सुबह-सुबह जंगल में हाथी के हमले से दो मौतें, हाथी शव के पास अभी भी मौजूद

पत्थलगांव । जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड मेें आज सुबह दंतैल हाथी के हमले से 2 ग्रामीणों की मौत हो गई। लगभग 500 मीटर की दूरी पर दोनों घटना हुई। बताया जा रहा है कि दंतैल हाथी शव के पास ही है और किसी को पास आने नहीं दे रहा है। 
जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह प्रकाश एक्का (55)बीट-जमुना कम्पार्टमेंट-862 में था, जो जंगल के अंदर पट्टा जमीन है, जिसमें धान की बुआई किए हैं, उसी फसल को देखने गया हुआ था। साथ में महुआ डोरी उठा रहे थे, तभी हाथी ने हमला कर दिया, जिससे ग्रामीण की मौत हो गई।
दूसरी मौत भी जमुना ग्राम की है, जहां दयामनी तिर्की (59) बीट जमुना जंगल के अंदर पट्टा जमीन है, जिसमें धान की बुआई किए हैं, फसल देखने गई थी और पुटू खुखड़ी खोज रही थी। इसी दौरान हाथी ने हमला कर दिया और मौके पर ही मौत हो गई। दोनों घटना लगभग 500 मीटर की दूरी पर हुईं है। वहीं हाथी घटनास्थल पर ही मौजूद है और किसी को आसपास आने नहीं दे रहे हैं। 
जंगल कोना में भी हाथियों ने एक बच्ची पर हमला किया है। बच्ची हाथी के हमले में गम्भीर रूप से घायल हो गई है। उसे कुनकुरी के एक निजी अस्पताल ले जाया गया है।
घटना से ग्रामीण दहशत में हैं और उन्हें चिंता सता रही है कि वह अपनी फसल की भी निगरानी नहीं कर सकते हैं।
घटना के संदर्भ में डीएफओ कृष्ण जाधव ने बताया कि अलग-अलग वन अमला की टीम मौके पर पहुंच गई है और बॉडी को रेस्क्यू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुआवजा प्रकरण भी तैयार किए जा रहे हैं। वहीं उन्होंने कहा कि हाथी खूंखार हो गया है और इस घटना के बाद आने वाले समय में अन्य घटना संभावित है, इसलिए लोगों से अपील की जा रही है कि  हाथी की आस-पास ना जाएं। ऐसे समय में स्थिति और भी खतरनाक हो सकती है और जानमाल को खतरा हो सकता है। डीएफओ ने यह भी बताया कि विभाग के द्वारा आस-पास के गांव में अलग-अलग दल बनाकर मुनादी भी की जा रही है कि लोग आने वाले 24 घंटे खासकर अलर्ट रहें।
जशपुर के कलेक्टर महादेव कावरे तत्काल मृतकों को छह-छह लाख की मुआवजा राशि देने के निर्देश जारी किए। जशपुर डीएफओ मौके पर रवाना हो चुके हैं।

  • Related Posts

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: साल 2026 में चैत्र नवरात्र की शुरूआत 19 मार्च से होने जा रही है. श्रद्धालु 27 मार्च तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करेंगे. नवरात्र के आखिरी दिन…

    Read more

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    *कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी* शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानने जब कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
    error: Content is protected !!