
कोरबा/ गुरूवार को अपनी सहेलियों के साथ ,नहाते समय सुनालिया नहर में बही 10 वर्षीय बालिका ज्योति यादव का शव ईमलीदुग्गु सायफन से आज बरामद किया गया।कोतवाली पुलिस और होमगॉर्ड के गोताखारों की टीम लगातार कल से दिन रात बालिका को ढूंढने में लगी हुई थी।पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल स्वयं लगातार बालिका के बारे में रिपोर्ट ले रहे थे।नहर सायफन में फंसे शव को गोताखोरों की टीम द्वारा निकाला गया।कोतवाली पुलिस मृतक बालिका ज्योति यादव के शव का पंचनामा करवाई कर रही है।पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल और अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक श्री कीर्तन राठौर ने ने पुलिस परिवार की ओर से मृत बालिका के परिजनों के लिए अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। बालिका ज्योति यादव के शव को नहर से निकालने में गोताखोरों की टीम का विशेष सहयोग रहा इस टीम में प्रेम लाल साहू, कमलेश सिंह, लव शर्मा, राजेश रात्रे विकास पांडे, संत लाल यादव शामिल थे ।








Comments are closed.