सुख की कीमत

सुखी रहना है तो अनजान बने रहो
सवाल उठाने की सजा मिलेगी।
सवाल उठाओगे तो सज़ा मिलना लाज़मी है
जीना है तो चुपचाप मंज़र देखते चलो।

इतने हसीन नजारे हर तरफ हैं
भूख देखना जरूरी है क्या?
सवाल उठाओगे तो सज़ा मिलना लाज़मी है
जीना है तो चुपचाप तमाशे देखते चलो।

तुम को सब अच्छा अच्छा क्यों नहीं दिखता है
इंसान की बेबसी देखना जरूरी है क्या
सवाल उठाओगे तो सज़ा मिलना लाज़मी है
जीना है तो चुपचाप गीत गाते चलो।

जिनके कंधों पर देश चलाने का जुआ है
वो भी तो है देखने के लिए,
और जिन्हें उन्हें जगाने की जिम्मेवारी है
वो भी तो हैं उन्हें कुरेदने के लिए,
और जिन्हें उन्हें हद मे रखने की जिम्मेदारी है
वो भी तो हैं उन्हें बांधने के लिए,
जब इन सब को कुछ नहीं दिखता
तो तुम्हारा चश्मा इतना ज्यादा क्यों देखता है।
उसको केस में बंद नहीं कर सकते हो?
सोने के केस में उसे बंद कर दो
और सबकी तरह तुम भी बयान जारी कर दो
और अपनी कीमत लेकर अलग हो जाओ।

इन सिरफिरों का साथ छोड़ दो
गांधी की बात करते हैं।
गांधी मे गलतियाँ ढ़ूढ़ने की प्रतियोगिता चल रही है
पर उसका नाम लिए बिना जी भी नहीं सकते हैं।
न जाने बुड्ढा महात्मा क्या कर गया
संपूर्ण विश्व उससे मार्ग पूछ रहा है।

रचनाकार
राकेश श्रीवास्तव
लखनऊ

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    *कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य  जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
    error: Content is protected !!