सीआरपीएफ की महिला बाइकर्स की यात्रा पहुंची बस्तर के प्रवेश द्वार कांकेर

कांकेर/ सीआरपीएफ के 84 वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली से जगदलपुर के लिए निकली महिला बाइकर्स आज बस्तर संभाग के प्रवेश द्वार चारामा में भव्य स्वागत किया गया तत्पश्चात दल कांकेर पहुंची जहां उनका जोर शोर से राम जी की सेना सहित अनेक गणमान्य लोगों ने जयहिंद की उद्घोष के साथ पुष्प वर्षा और गुलाब के पुष्प देकर स्वागत किया गया जिसके बाद यात्रा आगे कोंडागांव के लिए रवाना हुई ।

50 बुलेट में 75 बाइकर्स शामिल हैं। जो कि 1848 किमी की राइडिंग कर ये जगदलपुर पहुंचेंगी व स्थापना दिवस परेड में शामिल होंगी।बता दें यात्रा कल रायपुर पहुंचकर आरंग के सीआरपीएफ कैंप में इनके स्वागत में कार्यक्रम रखा गया था जिसमे वे शामिल हुई और आज सुबह 9 बजे रायपुर से कोंडागांव जाते समय कांकेर से इनका काफिला गुजरा।

सीआरपीएफ के महिला बाइकर्स का जगह जगह स्वागत किया जा रहा है आसपास की महिलाएं भी उत्साहित होकर इनके स्वागत में शामिल हो रही है । यात्रा में महिला सशक्‍तीकरण का संदेश दिया जा रहा है। बस्तर के करनपुर में आयोजित सीआरपीएफ के 84 वें स्थापना दिवस के कार्यक्रम बस्तर सीआरपीएफ मुख्यालय करनपुर में इनकी यात्रा समाप्त होगी। इस कार्यक्रम में 25 मार्च को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल होगें। जिसके लिए गृहमंत्री दिल्ली से 24 मार्च की शाम जगदलपुर पहुंच कर रात्रि विश्राम करेंगे ।

सीआरपीएफ महिलाओं के इस दल में महिला बाइकर्स कमांडो को लीड कर रही तारा देवी डिप्टी कमांडेंट, सीमा नाग असिस्‍टेंट कमांडेंट मौजूद रही। करनपुर जगदलपुर में होने वाले परेड में शामिल होकर यह दल वहां शक्ति और महिला सशक्तिकरण का प्रस्तुतिकरण करेंगी ।

  • Related Posts

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    (बिलासपुर) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बिलासपुर में एक विशेष आध्यात्मिक एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में सन टू ह्यूमन फाउंडेशन सेजवानी के…

    Read more

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    कोरबा। जिले के हरदीबाजार थाना अंतर्गत गुमिया के पास भारतमाला रोड पर शनिवार को दोपहर सड़क हादसे में कोरबा का एक बड़े व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया जहां…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त
    error: Content is protected !!