
रायपुर । राष्ट्रीय सिंध युवा ब्रिगेड ने चेट्रीचंड्र पर्व की शुरुआत कर दी है। सर्व सिंधी समाज द्वारा यह पर्व 13 अप्रैल को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इसी कड़ी में युवा ब्रिगेड प्रदेश अध्यक्ष विशाल कुकरेजा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने शदाणी दरबार के संत साईं युधिष्ठिर लाल व देवपुरी गोदड़ी वाला धाम की अम्मा मीरा देवी से मुलाकात कर उन्हें भगवान झूलेलाल की प्रतिमा व फोटो फ्रेम भेंटकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
उन्होंने बताया कि सर्व सिंधी समाज द्वारा 9 अप्रैल से घरों में गणेशोत्सव की तर्ज पर भगवान झूलेलाल की प्रतिमाओं की स्थापना की जाएगी। सिंध ब्रिगेड द्वारा ईष्टदेव भगवान झूलेलाल के अवतरण दिवस चेट्रीचंड्र पर प्रदेश के 18 जिलों में भगवान झूलेलाल की नि:शुल्क प्रतिमा व फोटो फ्रेम का वितरण शुरू कर दिया गया है। संतों से आशीर्वाद लेते समय राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं मुखी शंकरलाल वरंदानी, वरिष्ठ सदस्य सुरेश टहल्यानी, प्रदेश प्रवक्ता प्रशांत राज गावरी, महेश भमभानी, महेश जयसिंघानी, सागर कुकरेजा, प्रतीक गावरी, वरुण हबलानी, यश नगवानी, साहिल नगवानी आदि मौजूद थे।







Comments are closed.