
तिल्दा/नेवरा/ साहू समाज शहर नेवरा में कल रविवार को तीन पदो पर साहू समाज अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवम महिला उपाध्यक्ष के लिए चुनाव होगा जिसमे साहू समाज के अंतर्गत 28 पार के प्रमुख , 28 युवा प्रमुख 28 महिला प्रमुख इस तरह कुल 84 मतदाता अपना मत तीन पदो के लिए देंगे । साहू समाज शहर नेवरा के प्रतेक सदस्य जिनकी उम्र 18 वर्ष से अधिक हो वे चुनाव में भाग ले सकते है और निर्वाचन नामावली में जिनका नाम होगा वे ही मतदान करेंगे तथा अध्यक्ष पद हेतु एक हजार रुपय नामांकन शुल्क एवम उपाध्यक्ष पद हेतु पांच सौ रुपये नामांकन शुल्क देय होगा । निर्वाचन कार्य के दौरान किसी भी प्रकार नशापान करना निषेध है । नशापान करते पाया गया तो उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जायेगी, कोई भी प्रत्याशी या मतदाता किसी भी प्रकार के लेन देन या कोई भी वस्तु प्राप्त करते पाए जाने पर या सिद्ध होने पर निलबन व प्रत्याशी की निर्वाचन शून्य की जा सकती है निर्वाचन स्थल साहू छात्रावास नेवरा निर्वाचन समय 10.00 बजे से 03.00 बजे तक उक्त निर्वाचन कार्य तहसील साहू संघ तिल्दा नेवरा के मार्गदर्शन में संपन्न होगा आदेशानुर पोषण साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ तिल्दा ।







Comments are closed.