
तिल्दा/नेवरा/ साहू समाज शहर नेवरा के द्वारा शुक्रवार को महिला सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन साहू छात्रावास नेवरा में किया गया । जिसमे मुख्यअतिथि के रूप में साहू समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवम महिला आयोग अध्यक्ष श्रीमति ममता साहू, तहसील महिला साहू संघ उपाध्यक्ष आमीन साहू, उपाध्यक्ष जिला साहू संघ बलोदाबाजार श्रीमती लिलेश्वरी साहू, कवियत्री भाटापारा, इंद्राणी साहू, पुष्पा साहू संयुक्त सचिव जिला रायपुर के आगमन में कार्यकम का आयोजन किया गया जिसमे सभी पदाधिकारियों के द्वारा सामाजिक कुरीति एंवम महिलाएं में सास बहू के बीच अनबन एवम नए बहू बेटियो को सामाजिक नीति के साथ साथ परिवार एंवम समाज में मान सम्मान देना एंवम समाज में नई पीढ़ी की युवतियों को घर का परिवेश देने व समाज के बेटियो को अच्छी शिक्षा दिक्षा के साथ सामाजिक परिवेश के बारे में जानकारी दी गई । साथ ही साथ समाज में संयुक्त परिवार की महिलाऔ में गोदावरी, रोमा, मीना साहू को बेस्ट संयुक्त परिवार चलाने के लिए श्रीफल व उपकार के साथ सम्मानित किया गया । तथा साथ ही साथ बेस्ट सास बहू का अवार्ड तोरण पार से तोरण की पत्नी व बहू को , गोकुल पर से गोकुल की पत्नी एवम बहू को इसी तरह 5 परिवारों को श्रीफल व उपहार के साथ सम्मानित किया गया जिसमे लगभग साहू समाज की 500 महिलाऔ की भागीदारी थीं इस कार्यकम का आयोजन साहू समाज के अध्यक्ष पोषण साहू संरक्षक मोहन साहू कोषाध्यक्ष मनोहर लाल साहू उपाध्यक्ष त्रिलोचन व सचिव बाजार लाल अनकेक्षक नरेंद्र युवा अध्यक्ष शेखर साहू समाज के 28 प्रमुख पार प्रमुख सचिव समारु, चंदू, दशरथ नर्मदा कृष्ण साहू एवम अन्य सामाजिक सदस्य भारी संख्या में उपस्थित थे ।







Comments are closed.