साहब ठगो को भेजिए सलाखों के पीछे, नागरिक संघर्ष समिति कोरबा ने त्वरित कार्रवाई व प्राथमिकी दर्ज करने हेतु नगर कोतवाल को ज्ञापन सौंपा

कोरबा । नागरिक संघर्ष समिति, कोरबा ने शहर कोतवाल श्री दुर्गेश शर्मा जी को शहर में पांपलेट चिपकाकर आम जनमानस को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगने का जो मुहिम अज्ञात लोगों के द्वारा चलाया जा रहा है उन पर कार्रवाई व अपराध पंजीबद्ध करने हेतु नगर कोतवाल श्री दुर्गेश शर्मा जी को थाना कोतवाली में ज्ञापन सौंपा। जिसमें अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कोरबा शहर समेत उप नगरीय क्षेत्र व दर्जनों गांवों में भी उक्त पांपलेट में अपना मोबाइल नंबर देकर व्हाट्सएप के द्वारा नौकरी चाहने वाले लोगों से निजी जानकारी, बायोडाटा मंगाया जा रहा है एवं हजारों रुपयों की रजिस्ट्रेशन फीस बता कर पैसे मंगा रहे हैं। जिसका नागरिक संघर्ष समिति कोरबा ने पतासाजी करा तो यह पता चला की यह कार्य मात्र धोखाधड़ी कर पैसे कमाने की साजिश है। जिस पर नागरिक संघर्ष समिति कोरबा ने त्वरित कार्रवाई व प्राथमिकी दर्ज करने हेतु नगर कोतवाल को ज्ञापन सौंपा है। व प्रतिलिपि जिलाधीश महोदया व पुलिस अधीक्षक महोदय कार्यालय को भी सौंपा गया। उक्त कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष मो. न्याज नूर आरबी, सचिव अमित शाह, कोषाध्यक्ष मो. एजाज मेमन, वरिष्ठ सदस्य संजीत सिन्हा, कार्यक्रम प्रभारी सत्य जायसवाल, मीडिया प्रभारी वीभेंद्र सक्सेना समेत समिति के अन्य पदाधिकारी व सदस्य कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए उपस्थित हुए।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    तिल्दा-नेवरा। छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत द्वारा संगठन विस्तार के तहत महत्वपूर्ण नियुक्ति की घोषणा की गई है। अध्यक्ष अमर गिदवानी की अनुशंसा पर महासचिव जितेन्द्र बड़वानी तथा महिला विंग की…

    Read more

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    कोरबा, जिले के कोरकोमा क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। उपार्जन केंद्र कुदमुरा समिति कोरकोमा में पदस्थ मंडी प्रभारी राजेश कुमार सिंह (55) की बीती रात जंगली हाथी…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल
    error: Content is protected !!