सावन मास का हुआ आगाज, शिवालयों में गूंजे हर हर महादेव, पूजा अर्चना के लिए शिव मंदिरों में सुबह से उमड़ी रही भीड़

सावन मास का हुआ आगाज, शिवालयों में गूंजे हर हर महादेव, पूजा अर्चना के लिए शिव मंदिरों में सुबह से उमड़ी रही भीड़

कोरबा। सावन मास के प्रथम दिन शिवालयों में भक्तों की आस्था उमड़ पड़ी। जिले के पाली के प्राचीन शिव मंदिर और कनकेश्वर धाम में भक्तों की लंबी कतार में घंटों खड़े होकर भक्तों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। परिवार की सुख और समृद्धि की कामना की। दिनभर मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल-बम के जयकारे से गूंजायमान होता रहा। सावन में भगवान शिव के प्रिय मास को भोले बाबा को प्रसन्न करने के लिए भक्तों में खासा उत्साह रहा। जिले के पाली स्थित प्राचीन शिव मंदिर और ग्राम कनकी के कनकेश्वर धाम में भगवान शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के लिए सैंकड़ों की संख्या में कांवरियां का जत्था और श्रद्धालु गुरुवार की देर से शिव धाम के लिए रवाना हुए। कनकी धाम जाने वाले श्रद्धालु मां सर्वमंगला मंदिर हसदेव तट से लोटा में जल लेकर पदयात्रा शुरू किया। देर रात से श्रद्धालु भगवान शिव-शंभू के दरबार में पहुंचे। कतार में खड़े होकर पट खुलने का इंतजार करते रहे। सुबह ब्रहमुहूर्त में पट खुलते ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। भगवान शिव का दरबार हर-हर महादेव और बोल-बम के जयकारे से गूंजामयान हो गया। भोलेनाथ के जयकारे के साथ शिवलिंग का जलाभिषेक ।  चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। भगवान शिव-शंकर से आर्शीवाद लिया। परिवार के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इसी तरह पाली शिव मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। इस अवसर श्रद्धालुओं के लिए शिव धाम पहुंच मार्ग पर जलपान और भोग-भंडारे के आयोजन में स्वयंसेवक जुटे रहे। यह सिलसिला पूरे दिन चलता रहा। इस अवसर पर शहरी क्षेत्र के सर्वमंगला मंदिर, कपिलेश्वर मंदिर, एमपी नगर शिव मंदिर के अलावा गेवरा, दीपका, कुसमुंडा,  सहित अन्य उपनगरीय व ग्रामीण क्षेत्र के शिवालयों में भक्तों ने भगवान शिव की विशेष आराधना की। कनकेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने शिवालयों में जल, दूध, दही से जलाभिषेक कर बेलपत्र, चांवल व पुष्प से भगवान शिव की पूजा की। श्रावण मास के पहले दिन ग्राम कनकी के शिव मंदिर में शिव भक्तों, श्रद्धालुओं और कांवर यात्रियों की भारी भीड़ रही। श्रावण मास शुरू होने के पहले मंदिर में पहले से सारी तैयारी पूरी कर ली गई थी। रंग रोगन के साथ-साथ शिव मंदिरों को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। शिवलिंग की आकर्षक साज-सज्जा करने के साथ ही देर रात से ही भजन कीर्तन शुरू हो गए थे। स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से आने वाले शिव भक्त, कांवर यात्रियों ने हसदेव नदी से जल लेकर यात्रा आरंभ किया। श्रद्धालुओं ने दिन भर कतार में खड़े होकर भगवान शिव का दर्शन लाभ लिया।बॉक्सइस बार पड़ रहे 4 सोमवारमाना जाता है कि सावन मास में महादेव की पूजा अर्चना करने से मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती हैं। सोमवार को व्रत रखने का भी विधान है। सावन सोमवार के इस उपवास को रखने से वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। वहीं इस दौरान चातुर्मास होने के कारण हर शुभ मांगलिक कार्यक्रम में भगवान शिव का आशीर्वाद बना रहता है।

  • Related Posts

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    कोरबा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोरबा में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 11 मार्च को किया जा रहा है। प्लेसमेन्ट कैम्प के माध्यम से नियोजक, प्रिंसीपल सिक्योरिटी एण्ड एलाईड…

    Read more

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    जशपुर । शुक्रवार की सुबह जिले के गोडाअम्बा में हुए भयानक बस एक्सीडेंट में अब तक 5 लोगों के मरने की खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक मृतकों की…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत
    error: Content is protected !!