
तिल्दा नेवरा से निखिल वाधवा की रिपोर्ट-
तिल्दा । नेवरा । देश प्रदेश सहित पूरे विश्व में तेजी से फैल रहे कोरोनावायरस के संक्रमण के रोकथाम हेतु सरकार द्वारा हर पहलू पर एक सफल प्रयास करने का कार्य किया जा रहा है । भले ही वह केंद्र की सरकार हो या राज्य की सभी इस वैश्विक महामारी से जल्द से जल्द निजात पाने की भरपूर कोशिश कर रही है इसी तारतम्य में राजधानी रायपुर के सांसद सुनील सोनी व पूर्व विधायक देव जी पटेल द्वारा तिल्दा नगर में पहुँचकर वहां चल रही व्यवस्थाओं के बारे में संपूर्ण जानकारी ली गई इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि नगर के बाद मैं छोटे-छोटे ब्लॉक और कस्बों में भी जाकर लोगों को जागरूक करने का निरंतर कार्य करता रहूंगा और साथ ही साथ इस महामारी में जो लोग इस सेवा कार्य में लगे हुए हैं मैं उन्हें धन्यवाद ज्ञापित करता हूं। आगे उन्होंने कहा कि इस महामारी से निकलने के लिए हम हर प्रकार का भरपूर प्रयास कर रहे हैं और जल्द ही इस महामारी से हमें निजात मिल जाएगी भले वह सरकार के माध्यम से हो या फिर जनभागीदारी से। इसके साथ ही सांसद महोदय ने इस महामारी के बीच लोगों को पेयजल की समस्या को भी लेकर उन्होंने नाराजगी जताई है उनका कहना है कि इस महामारी के बीच में आमजन को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है जिसकी वजह से वह कोरोना के नियमों का पालन नहीं कर पा रहे है। इस हेतु उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों की जमकर क्लास भी ली। वही बैठक में तहसीलदार एन के सिंन्हा, चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर पैकरा , थाना प्रभारी शरद चन्द्रा , मुख्य नगर पालिका अधिकारी गोवर्धन दास डहरिया व खाद्य विभाग के अधिकारी सम्लित हुए।







Comments are closed.