सर्वमंगला डायवर्सन रोड पर आवागमन शुरू,वाहन चालकों को मिली राहत

कोरबा/ जिले के ग्राम तरदा से सर्वमंगला मंदिर के पीछे तक बने टू-लेन नहर बाईपास को सर्वमंगला चौक से जोड़ने हसदेव नदी के किनारे से बन रही यू टर्न डायवर्जन रोड तैयार हो गई, जो आवाजाही के लिए खोल दी गयी हैं। डायवर्जन रोड पर शुरुआत में दोपहिया व हल्के वाहन गुजरेंगे। भारी वाहनों के यह में डायवर्जन रोड के बीच में बन रही रेलवे अंडरब्रिज रोड बन गई। शहर के भीतर भारी वाहनों का दबाव कम करने के लिए इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की तर्ज पर प्रशासन ने एसईसीएल के वित्तीय सहयोग से सर्वमंगला से तरदा तक नहर किनारे टू-लेन बायपास मार्ग बनाया है।
सर्वमंगला डायवर्सन रोड पर आवागमन शुरू,वाहन चालकों को मिली राहत।
4 वर्ष पहले 179 करोड़ 45 लाख 60 हजार की लागत से हरदीबाजार से तरदा व सर्वमंगला तक टू लेन और सर्वमंगला चौक से ईमलीछापर  चौक तक फोरलेन निर्माण का कार्य शुरू हुआ। इसमें तरदा से सर्वमंगला चौक तक बनने बाले नहर बायपास को सीधे सर्वमंगला चौक पर जुड़ना था, लेकिन उरगा से गेवरा रोड के लिए रेलवे की नई लाइन गुजरने से बायपास मार्ग सर्वमंगला मंदिर के पड़े तक पहुंचकर रुक गई थी। ऐसे में पीडब्ल्यूडी ने बायपास मार्ग को सर्वमंगला चौक से कनेक्टिवटी देने के लिए सर्वमंगला मंदिर के पीछे से 400 मीटर दूरी की यू-टर्न अपवर्तन रोड की योजना बनाकर काम किया। स्वीकृति के बाद हसदेव नदी के किनारे होने से रिटेनिंग वॉल बनाकर रोड बनाया गया। 50 फीसदी काम होने के बाद बारिश का सीजन लग गया। बावजूद इसके निर्माण कार्य जारी रहा और 10 माह में डायवर्सन रोड तैयार कर ली गयी। पीडब्ल्यूडी द्वारा राहगीरों को राहत देने के लिए डायवर्सन रोड को खोल दिया गया हैं। इसके बाद राहगीर सर्वमंगला चौक से तरदा की ओर होते आगे गंतव्य के लिए सुगमता से सफर कर सकेंगे।
  • Related Posts

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

     जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के निरंतर निरीक्षण के दौरान कलेक्टर कुणाल दुदावत आज लेमरू से श्यांग की ओर जा रहे थे। विमलता से आगे मोड़ पर पहुँचते ही उनकी…

    Read more

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    राजधानी रायपुर में साइबर अपराध से जुड़े म्यूल बैंक खातों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। सिविल लाइन थाना पुलिस और एंटी क्राइम एवं साइबर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान
    error: Content is protected !!