सम्मेद शिखर के लिए जैन समाज एकजुट हो : अखिलेश जैन

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।

नगर के मेरठ रोड स्थित समाजसेवी राजा जैन के आवास पर भारतीय जैन महासंघ की एक बैठक हुई, जिसमें सभी को सम्मेद शिखर की रक्षा के लिए एकजुट होने पर बल दिया गया। इस मौके पर भारतीय जैन महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री एडवोकेट अखिलेश जैन मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित हुए। उनका यहां पहुंचने पर जैन समाज के लोगों ने चंदन का तिलक कर व पटका पहनाकर अभिनंदन किया। इस मौके पर अखिलेश जैन ने कहा कि आज जैन समाज का सबसे बड़ा तीर्थ स्थल सम्मेद शिखर खतरे में है। सरकार सम्मेद शिखर को जैन समाज से छीनना चाहती है, लेकिन वह ऐसा किसी भी दशा में नहीं होने देंगे, चाहे इसके लिए उन्हें अपने प्राणों की आहूति भी क्यों न देनी पड़े। उन्होंने कहा कि कुछ लोग सम्मेद शिखर को लेकर झूठी अफवाह फैला रहे हैं, जबकि अभी तक सम्मेद शिखर को पूरी तरह पर्यटन स्थल की सूची से बाहर नहीं किया गया है, इसलिए सभी लोगों से वह अनुरोध करते हैं कि वह ऐसी किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दें और जब तक सम्मेद शिखर को तीर्थ स्थल घोषित नहीं किया जाता, तब तक वह इसके लिए अपने आंदोलन जारी रखें और संघर्ष करते रहे। बताया कि आगामी 29 जनवरी को भारतीय जैन महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की एक बैठक बड़ा गांव त्रिलोक तीर्थ में होगी। उन्होंने इस मौके पर अधिक से अधिक लोगों से पहुंचने की अपील की। इस दौरान उन्होंने बताया कि श्री शांति धर्म जैन आश्रम हस्तिनापुर के लिए जमीन क्रय कर ली गई है। इस जमीन पर जल्द ही आश्रम का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। यहां पर मंदिर, प्रवचन हॉल, साधना केंद्र, साधु आर्यिका हॉल, प्रतिमाधारी ब्रह्मचर्य लोगों के लिए निशुल्क आवास व भोजन की व्यवस्था तथा प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र बनाया जाएगा। इस मौके पर भारतीय जैन महासंघ के उत्तर प्रदेश मंत्री राजा जैन, प्रदेश महामंत्री अमित जैन टटीरी, जिला उपाध्यक्ष वासु जैन, जिला मंत्री पारस जैन, अमित जैन मिलन फोटो स्टूडियो, मयंक जैन, भारती जैन, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, महिला जिलाध्यक्ष सुधा जैन, जिला उपाध्यक्ष बबीता जैन, नगर अध्यक्ष नीलम जैन, मीनू जैन, कामिनी जैन, दीपिका जैन, मीनाक्षी जैन, प्रियंका जैन, कविता जैन, उर्मिला जैन आदि थे।

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    *कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य  जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
    error: Content is protected !!