समुदाय को शिक्षा से जोड़ने शाला विकास समिति की भूमिका महत्वपूर्ण – बी.ई.ओ. सतीश प्रकाश सिंह

आदिवासी विकास खण्ड नगरी में दो दिवसीय शाला विकास समिति का प्रशिक्षण सम्पन्न

नगरी / धमतरी / वनांचल विकासखंड नगरी के शालाओं में समुदाय एवं बच्चों के पालकों को जोड़ने विशेष पहल की जा रही है | इस कड़ी में समग्र शिक्षा अंतर्गत शाला विकास समिति के सदस्यों को प्रशिक्षण देने के लिए विकासखंड स्तरीय संकुल शैक्षिक समन्वयकों एवं प्रधान पाठकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला विकासखंड स्रोतकेंद्र नगरी के सभा कक्ष में दिनांक 4 नवम्बर को संपन्न हुई | एस.एम्.सी. प्रशिक्षण कार्यशाला के समापन में उपस्थित विकासखंड शिक्षा अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने समुदाय एवं बच्चों के पालकों को शिक्षा से जोड़ने के लिए शाला विकास समिति की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया | बीईओ श्री सिंह ने शाला विकास समिति के सदस्यों की सक्रियता विद्यालय में बनाये रखने के लिए तथा शैक्षणिक गतिविधियों में पालकों एवं एस.एम्.सी. के सदस्यों का निरंतर सहयोग लेने के निर्देश समस्त प्रधान पाठकों एवं संकुल शैक्षिक समन्वयकों को दिए | इस अवसर पर प्रभारी डी.एम्.सी. डी.के.सूर्यवंशी ने समग्र शिक्षा के अंतर्गत शाला विकास समिति के सदस्यों को प्रशिक्षित करने कार्यशाला को महत्वपूर्ण बताया | दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला के समापन पर ए.पी.सी.अतुल रनसिंह, कौसरजान, धर्मेन्द्र कुमार साहू, यशवंत कुमार देवांगन लोकेश पाण्डेय, जोहन नेताम,बी.आर.सी.रामू लाल साहू सहित नगरी विकासखंड के समस्त संकुल शैक्षिक समन्वयक एवं विभिन्न शालाओं के प्रधान पाठक,शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे |

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    *कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य  जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
    error: Content is protected !!