समाजसेवी जयचंद दरोगा की तेहरवीं में उमड़ी लोगों की भीड़

बागपत/उत्तर प्रदेश/ से विवेक जैन की रिपोर्ट…

बली गांव में सोमवार को सर्वोदय पब्लिक स्कूल अग्रवाल मंडी टटीरी के मैनेजर व प्रसिद्ध समाजसेवी जयचंद दरोगा की तेहरवीं हुई। तेहरवीं में राजनीतिक, धार्मिक, सामाजिक, शैक्षिक आदि विभिन्न क्षेत्रों की अनेको जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की और उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी। सुबह के समय हवन का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सामूहिक रूप से हवन कुंड में आहूतियां डाली। तत्पश्चात शोक सभा का आयोजन हुआ, जिसमें सभी लोगों ने जयचंद दरोगा के समाजसेवी कार्यों, महान व्यक्तित्व, कुशल व्यवहार व अनुशासन की प्रशंसा की और कहा कि उनका निधन समाज के लिए एक अपूर्णीय क्षति है, जिसकी भरपाई कभी पूरी नहीं की जा सकती। अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर रालोद के राष्ट्रीय सचिव सुखबीर सिंह गठीना, सपा नेता एवं अर्जुन अवॉर्डी शोकेन्द्र पहलवान, रालोद नेता नीरज पंडित, भाजपा नेता मनोज दिल्ली, तेजपाल सिंह प्रधान, चौधरी बेगराज सिंह, डॉ दिनेश, प्रमोद पंवार, हरेंद्र प्रधान, समाज सेवी अजेंद्र बली, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, आस मोहम्मद, देवेंद्र, सूजल प्रधान सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    *कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य  जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
    error: Content is protected !!