
तिल्दा /नेवरा / ग्राम पंचायत तुलसी ( मानपुर), में महिला भवन 15.54 लाख का भूमपूजन एवम् ओपन जिम 5 लाख़ की लागत का स्थापना की नीव रखी गई । साथ ही साथ पर्यावरण दिवस मनाते हुए वृक्षारोपण का कार्य किया गया,तथा कार्यक्रम में कॉविड- 19 का पालन करते हुए , ज्यादा भीड़ इकट्ठा नहीं किया गया। मास्क और सेनीटाइजर का वितरण किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक श्री जनक राम जी वर्मा व कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सभापति राजू शर्मा कार्यक्रम में विशेष रुप से उपस्थित रहे ,व ग्राम सरपंच श्री राजेश वर्मा, परसदा सरपंच साकेत साहू, उप सरपंच श्रीमती ममता पैकरा, सचिव तेजराम वर्मा, पंचगण कृष्ण कुमार वर्मा ,रामचंद्र ध्रुव, भगत यादव ,महेश शर्मा, अशोक साहू ,नंदनी ध्रुव ,चंद्रकला ध्रुव, सुनीता वर्मा ,त्रिवेणी वर्मा, नीतू वर्मा ,सुनीता और श्रवण कुमार वर्मा, पुनाराम वर्मा एवं ग्राम वासी ,सोमनाथ पैकरा सुरेश दास मानिकपुरी कोटवार एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे ।इसके साथ ही जिला पंचायत सभापति राजू शर्मा ने नल जल योजना के तहत ग्राम परसदा में घर घर नल कनेक्शन की योजना की स्वीकृति प्रदान की ।







Comments are closed.