सतेंद्र काठा जिला जाट सभा के युवा अध्यक्ष व अंजू खोखर महिला विंग की अध्यक्ष बनी

बागपत / उत्तर प्रदेश / से विवेक जैन की रिपोर्ट…

जिला जाट सभा बागपत के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों, संरक्षक व आजीवन सदस्यों की बैठक जाट भवन परिसर में आयोजित की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष देवेंद्र धामा द्वारा महिला जिला जाट सभा जिलाध्यक्ष के पद पर अंजू खोखर और युवा जिलाध्यक्ष के पद पर सतेन्द्र काठा के नाम की घोषणा करते हुए उन्हें मनोनयन पत्र सोंपे। उनका पगड़ी पहनाकर सम्मान किया गया। देवेंद्र धामा ने दोनों पदाधिकारियों को बधाई दी और विश्वास जताया कि दोनों ही मनोनीत पदाधिकारी लग्न और मेहनत से जनपद बागपत में जिला जाट सभा बागपत के कार्यक्रमों, उद्देश्यों को जनपद में जमीन पर उतारने में पूरा सहयोग करेंगे। इस अवसर पर महिला विंग जिलाध्यक्ष अंजू खोखर ने कहा कि जाट समाज के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य करूंगी। युवा जिलाध्यक्ष सतेंद्र काठा ने कहा कि जनपद बागपत के कोनें-कोनें से जाट समाज के युवकों को जिला जाट सभा से जोड़ने और जाट समाज के युवाओं को सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरुक करने का भरसक प्रयास करूँगा। बैठक का संचालन जिला जाट सभा के महासचिव एडवोकेट गजेंद्र सिंह हेवा ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रुप से प्रधान संरक्षक धर्मपाल चेयरमैन, पूर्व अध्यक्ष धर्मपाल बाघू, पूर्व महासचिव नगेंद्र सिंह, जयवीर सिंह, मनोज चौधरी, प्रमुख समाज सेवी एवं ईंट भट्ठा कारोबारी नीरज नैन , सतपाल सिंह, सत्येंद्र कुमार, राजन धामा, बाबूराम मान, विकास मलिक, राहुल कुमार, हिमांशु सांगवान, कुसुम रानी, सविता, संध्या, सुमन, पूनम रेनू, राखी आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    *कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य  जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
    error: Content is protected !!