सतिगुरु नानक प्रगटीआ मिटी धुंध जग चानक होआ

तिल्दा / नेवरा / सिक्ख धर्म के प्रथम गुरु नानक देव का जन्मदिन को प्रकाश पर्व के रूप में पुरे शहर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । पूज्य सिंधी पंचायत तिल्दा एवं जय हरी हरी सेवा समिति के तत्वाधान में विशाल भजन कीर्तन व शोभा यात्रा का आयोजन किया गया । पूज्य सिंधी पंचायत में साधसंगत ने विशेष दिवान सजाया । पूज्य सिंधी पंचायत तिल्दा एवं जय हरी हरी सेवा समिति के तत्वाधान में प्रकाश पर्व के अवसर पर सिंधी पंचायत तिल्दा में कर्यक्रम का आयोजन किया गया । प्रातः 5 बजे पंच प्यारों की अगुवाई में गुरु की पालकी निकली गई । भव्य शोभा यात्रा में सभी समाज के लोग ने बड़ी उत्साह से हिस्सा लिया । पिछले 13 दिनों से समाज जनों द्वारा प्रातः 5 बजे प्रभातफेरी भजन कीर्तन करते हुए शहर के प्रत्येक मुहल्ले में भ्रमण कर रही थी । विश्व कल्याण हेतु प्रतिदिन सुबह शाम आरती एवं अरदास होती आ रही हैं । नगर वासियों द्वारा गुरु सवारी का घर घर स्वागत एवं गुरु प्रसाद का वितरण किया जा रहा था |
गुरु नानक जयंती के अवसर पर शुक्रवार को समाज जनों द्वारा गुरु की शोभा यात्रा भजन कीर्तन करते हुए प्रभात फेरी के लिए निकली । शोभायात्रा के माध्यम से समाज ने अपना गौरवशाली इतिहास लोगो के सामने प्रदर्शित किया । शोभायात्रा का नगर में जगह जगह भव्य स्वागत किया गया ।

कर्मयोग में मिलेगा मोक्ष :-

पूज्य सिंधी पंचायत भवन में प्रातः 11 बजे से भाई मोहन उदासी द्वारा संगीतमय भजनों का गायन किया गया वही कर्म की महिमा का बखान करते हुए कहाँ की निःकाम कर्मयोग से मोक्ष का मार्ग प्राप्त होता हैं । हमें चाहिए की हम अपने सभी दायित्वों का निर्वहन करते हुए प्रभु भक्ति में लीन रहे । उन्होंने दसों गुरुओं की महिमा का भी बखान किया तत्पश्चात महाआरती एवं अरदास किया गया । जिसमे सर्वसमाज के लोग शामिल हुए इस दौरान हीरानंद भोजवानी, छम्मनदास खूबचंदानी, राम गिंडलानी, आलमचंद हरिरामानी, धनराज खत्री, राजेश सेतपाल, विकास सुखवानी, रामचंद संतवानी रोशन आहूजा, माणिक कोडवानी, परमानंद बालचंदानी, लक्ष्मीचंद खूबचंदानी, जगदीश खूबचंदानी राजा खूबचंदानी, हीरानंद ज्ञानचंदानी, यश बत्रा, मानव रुपवानी, राहुल तलरेजा, किशोर सेतपाल, सुंदरदास रुपवानी, रमेश सेतपाल, प्रकाश बत्रा, प्रताप निहिचलानी, सेवनदास सेतपाल, सुनील लखवानी, रमेश विरानी श्याम रमानी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे ।

  • Related Posts

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत

    कोरबा। जिले के कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। होली के दिन अचानक एक जंगली हाथी धान उपार्जन केंद्र में घुस आया और वहां रखे…

    Read more

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    कोरबा (बालकोनगर) 5 मार्च 2026। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) अपनी सामुदायिक विकास परियोजना ‘उन्नति’ के अंतर्गत स्व-सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब
    error: Content is protected !!