
रायपुर। राजधानी के सरोरा क्षेत्र में शुक्रवार को अपने ही छोटे भाई हर्ष अग्रवाल पर गाड़ी चढाने वाला उद्योगपति बड़े भाई योगेश अग्रवाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। योगेश ने अपने भाई हर्ष पर संपत्ति विवाद के चलते गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने की कोशिश की थी।
शुक्रवार को दोनों भाइयों के बीच सरोरा स्थित उनके रिजेल्ट टाइल्स फैक्ट्री में बैठक हुई थी। बातचीत करने के बाद जब हर्ष फैक्ट्री के बाहर निकला, इसी दौरान योगेश ने उसे अपनी मर्सिडीज कार से कुचल दिया। इस घटना में हर्ष के कमर हाथ और पसली की छः हड्डियां टूट गयी थी, जिसके बाद उसे रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।
उरला थाना प्रभारी अमित तिवारी ने बताया कि योगेश अग्रवाल को गिरफ्तार कर उसकी मर्सिडीज कार जब्त किया गया है। योगेश के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश करने के लिए भेज दिया गया है।






Comments are closed.