
हिंय रिझायां तोखे हिंय रिझायां, संत कंवर राम अद्वितीय महापुरुष थे- कंवरलाल

कोरबा। अविभाजित हिंदुस्तान के महान संत और शहीद कंवरराम ऐसे अद्वितीय महापुरुष थे जिनमें अद्भुत शक्ति और ताकत थी वे देश के एकमात्र ऐसे संत हैं जिन्होंने हिंदू मुस्लिम एकता के लिए अपने गांव दिए और शहीद हो गए संत कंवर राम ने अपने जीवन काल में हिंदू और मुस्लिम एकता पर बल दिया और भक्ति में संगीत और गीत प्रस्तुत किए। यही कारण है कि कुछ विक्षिप्त लोगों ने पहले उन्हें प्रणाम किया आशीर्वाद लिया और गोलियां चला दी जिनसे उनकी असामयिक मृत्यु हो गई। उक्त आशय का संबोधन कंवर लाल मनवानी, अध्यक्ष, पूज्य सिंधी पंचायत कोरबा ने आज संत कंवर राम की 83 वीं पुण्यतिथि शहादत दिवस पर लोगों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने विस्तार से संत कंवर राम के जीवन परिचय और सद्गुणों का उपस्थित जन समुदाय के समक्ष उल्लेख करते हुए कहा कि संत कंवर राम के बताए हुए रास्तों को आज भी सीखने की ओर चलने की आवश्यकता है समाज में आज भी जो अलगाववाद है उसे संत कंवरराम के बताए रास्ते के अनुसार सौहार्दपूर्ण पूर्ण बनाया जा सकता है।

कार्यक्रम में अन्य समाजों के प्रमुखों की भागीदारी
संत कंवर राम की 83 वीं पुण्यतिथि पर आज नगर के मध्य में स्थित नगर पालिक निगम द्वारा निर्मित उद्यान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था जिसमें नगर के विभिन्न समुदायों के वरिष्ठ नागरिकों ने भी भागीदारी की।
सिंधी पंचायत के संरक्षक मुरलीधर मखीजा ने अपने संबोधन में कहा कि संत कंवर राम जब भक्ति में संगीत गीत प्रस्तुत करते थे तो 5-5 कोस तक वह आवाज सुनाई दिया करती थी यही कारण है कि जब उनके गीतों की रिकॉर्डिंग प्रयास किया गया तो वह संभव नहीं हो पा रहा था।
जैन समाज के संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार जसराज जैन ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि नगर पालिक निगम द्वारा या उद्यान बनाया गया है मगर इसका संरक्षण सिंधी समाज को करने के लिए आगे आना चाहिए उन्होंने संघ के महान योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर नगर के सुप्रसिद्ध गायक रमेश शर्मा ने लेखक, पत्रकार सुरेशचंद्र रोहरा के लिखे गीत हिंय रिझाया तोहखे हिंय रिझाया नामक गीत गाकर के संत कंवर राम को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
शहादत दिवस के इस भावभीनी श्रद्धांजलि देने वाले कार्यक्रम में सर्व श्री चंदन दास कोटवानी, बच्चू लाल मखवानी एल्डरमैन, परसराम रोहरा,खियलदास मोटवानी, टेकचंद रामानी, अशोक रामचंदानी, प्रहलाद, राम चावलानी, रवि लाललानी, सुरेश विधवाणी, रूपेश मालानी राजकुमार ज्ञानचंदानी महेश निहलानी, श्यामलाल कलवानी बनवारीलाल पाहुजा ओमप्रकाश गनवानी, संतोष चावड़ा मनोज तेजवानी सुरेश चंद्र रोहरा सहित महिला मंडल सुहानी लालवानी जय श्री जसरानी, नीलम रामानी, अनु रेलवानी श्वेता दावड़ा, दिशा सचदेव आदि ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई इस अवसर पर निशा बत्रा कोरियोग्राफर के द्वारा बच्चों के माध्यम से संत कंवर राम संगीतमय श्रद्धांजलि अर्पित की जिसमें साकेत कोटवानी ने संत कंवर राम की भूमिका में आकर के लोगों को चौंकाया। वहीं काजल तेजवानी, मुस्कान तेजवानी, मिल्की तेजवानी, भूमि पूजा पाहुजा, एकता कुकरेजा, लवली जगमलानी, सिमरन दावड़ा, साक्षी आदि ने शिरकत की। कार्यक्रम का संचालन सचिव नरेश जगवानी द्वारा किया गया







Comments are closed.